समाचार सच, हल्द्वानी। प्रदेश में कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों में प्रतिदिन इजाफा होता जा रहा है। शुक्रवार को डा0 सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में पांच मौतें हुई। मृतकों में दो नैनीताल जिले के निवासी हैं। इनमें से एक हल्द्वानी महानगर के प्रसिद्ध चिकित्सक की पत्नी तथा वहीं तीसरी मौत रूद्रपुर निवासी कोरोना संक्रमित मरीज की हुई है। आज जिले में रिकार्ड 131 लोग एक ही दिन में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
एसटीएच के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव 225 लोग भर्ती हैं। इसमें 100 से अधिक मरीज ऑक्सीजन में हैं। कई मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है। पांच मरीजों की मौत हो गई है। इसमें शहर के प्रसिद्ध डॉक्टर की 67 वर्षीय पत्नी भी है, जिन्हें 15 अगस्त को भर्ती किया गया था। उनका बेटा भी एसटीएच के ही नेत्र रोग विभाग में हैं। कोविड पॉजिटिव होने के बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव भी आ चुकी थी। एक मरीज रुद्रपुर का था। उसकी उम्र 40 साल थी। वह दो सितंबर से भर्ती था। धारी निवासी 35 वर्षीय एक और मरीज की भी मौत हो गई है।
हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक जनपद में 889 लोगों की जांच रिपोर्ट में रिकार्ड 131 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा मरीज हल्द्वानी के हैं। जबकि रामनगर, लालकुआं, गरमपानी, भीमताल, नैनीताल समेत आसपास क्षेत्रों के मरीज शामिल हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


