उपहार में मिली इन चीजों को भूलकर भी ना रखें घर में, लेकर आती हैं दुर्भाग्य

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। हर कोई चाहता है कि उसके घर में सुख, शांति व समृद्धि बनी रहे, मगर कई ऐसी चीजें हैं जो घर में दुर्भाय लाती हैं और आर्थिक नुकसान की वजह बनती हैं। अब जाहिर सी बात है कि कोई भी जानबूझकर ऐसी हरकत तो करेगा नहीं, मगर अनजाने में कुछ ऐसी चीजें घर आ जाती हैं जो अपने साथ दुर्भाग्य ले आती हैं। शास्त्रों में ऐसी कई चीजों का उल्लेख हैं। कुछ लोग ईष्या भाव से भी ऐसी हरकत करते हैं, मगर आपको सावधान रहने की जरूरत है। इस तरह की चीजों को तुरंत घर से बाहर कर दें और आप भी खुद इन चीजों को उपहार में ना दें।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में कार सेवा डेरा प्रमुख नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

ये वो चीजें हैं जो घर में लाती हैं दुर्भाग्य

  • उपहार में शेर, बाघ, चीता जैसे हिंसक जानवरों की तस्वीर या मूर्ति लेना या देना शुभ नहीं माना जाता है।
  • उपहार में डूबते हुए जहाज की तस्वीर या मूर्ति लेना या देना भी शुभ नहीं होता है। इससे आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है।
  • उपहार में चाकू, छुरी जैसी नुकीली चीजें भी नहीं लेनी-देनी चाहिए। इससे पारिवारिक सदस्य में कलह पैदा होता है।
  • किसी को काले कपड़े भी उपहार में नहीं लेने-देने चाहिए। इसे पीड़ादायक और मृत्यु कारक माना जाता है।
  • किसी को जूते लेना या देना भी शुभ नहीं माना जाता है। यह जुदाई का प्रतीक होता है। प्रेमी अगर ऐसे उपहार देते हैं तो उनके रास्ते अलग हो सकते हैं।
  • रूमाल को भी उपहार में लेना-देना नहीं चाहिए। बड़े-बुजुर्गों से आपने यह कहते हुए सुना भी होगा। इससे जीवन में कष्टों का आगमन होता है।
  • उपहार में घड़ी लेना-देना भी शुभ नहीं माना जाता है। इसे उपहार में देना प्रगति को रोकना माना जाता है।
    अब इसका मतलब ये नहीं कि उपहार स्वरूप हर चीज अनलकी होती है। घर की महिलाओं को वस्त्र, गहने आदि उपहार में जरूर दें, इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। मगर इस बात का ध्यान रखें कि सूर्यास्त के वक्त बाहरी व्यक्ति को किसी भी तरह की भेंट न दें। ऐसा करने से धन की हानि होती है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440