देह व्यापार के लिए किया था लड़की को फ्लैट में कैद, पति-पत्नी गिरफ्तार, ऐसे फूटा भांडा…

खबर शेयर करें

समाचार सच, यूपी/आगरा। हैरान कर देने वाले मामले में लड़की की सूझ बुझ के चलते देह व्यापार कराने का मामला पकड़ में आया है। यह मामला ताजनगरी आगरा में तब उजागर हुआ जब गाजियाबाद की लड़की को एक फ्लैट में कैद कर उसके साथ लगातार रेप कर उसे देह व्यापार के लिए तैयार किया जा रहा था। इस लड़की ने भी भागकर अपनी जान बचाई। खेल खुलने के बाद पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। रेप का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

लड़की को तीन दिन तक फ्लैट में कैद रखा गया। लगातार रेप कर उसे देह व्यापार के लिए तैयार किया जा रहा था। शुक्रवार की रात यह लड़की किसी तरह ताजगंज पुलिस के पास पहुंची। लड़की बदहवास दिख रही थी। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह क्लब डांसर है। आगरा के राजकमल अपार्टमेंट में रहने वाले विनय गुप्ता ने उसके मैनेजर से संपर्क किया था। शहर में डांस प्रोग्राम कराने के बहाने उसे यहां बुलाया गया। आठ अक्तूबर को वह आगरा पहुंची थी। इसके बाद विनय गुप्ता उसे अपने फ्लैट पर ले गया। फ्लैट पर उसकी पत्नी मीरा गुप्ता भी मौजूद थी।

यह भी पढ़ें -   टेंट की दुकान पहुंचने से पहले ही उजड़ गई जिंदगी... डंपर से भीषण टक्कर में युवक की मौत, महिला जिंदगी की जंग लड़ रही

मीरा ने उसे चाय पिलाई जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई। जब होश आया तो उसने खुद को कमरे में कैद पाया। आरोप है कि तीन दिन तक इसी कमरे में कैद रखकर विनय गुप्ता ने उसके साथ रेप किया। विनय ने रेप के बाद उससे कहा कि जैसा उसने किया वैसा ही दूसरे लोग भी करेंगे। उसे किसी बात का विरोध नहीं करना है। अब यही उसका काम है। इसके बदले पैसे खूब मिलेंगे लड़की का कहना है कि विनय की इन बातों से वह बुरी तरह घबरा गई। उसने कोशिश की और मौका मिलते ही वहां से भाग निकली। स्घ्थानीय लोगों का कहना है कि लड़की पहली मंजिल पर स्थित इस फ्लैट की बालकनी से कूदकर भागी। हालांकि पुलिस ने बालकनी से कूदने की बात से इनकार किया है।

यह भी पढ़ें -   लालकुआं के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के इकलौते पोते की सड़क हादसे में मौत, दोस्त गंभीर… परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ताजगंज के एसीपी सैयद अरीब अहमद ने कहा कि लड़की की सूचना के आधार पर छापा मारकर फ्लैट नंबर 107 से विनय गुप्ता और उसकी पत्नी मीरा को पकड लिया गया है। विनय मूल रूप से नूरी दरवाजा का रहने वाला है। छानबीन में पता चला कि वह देह व्यापार के धंधे में शामिल है। इसी तरह लड़कियों को फ्लैट में बुलाकर देह व्यापार कराया जाता था। इस लड़घ्की को भी बहाने से जाल में फंसाया गया था। जब वह देह व्यापार के लिए तैयार नहीं हुई तो उसे कैद कर लिया गया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440