लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष हरपाल ने मांगे सपा प्रत्याशी कपिल के लिये वोट

खबर शेयर करें

समाचार सच, बिजनौर। लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष हरपाल शर्मा ने जिला बिजनौर के ग्रामीण क्षेत्र हरिबली, 19 विधानसभा क्षेत्र बढ़ापुर में जनसंपर्क कर समाजवादी प्रत्याशी कपिल कुमार गुज्जर के लिये वोट मांगे।

सपा नेता हरपाल शर्मा ने 19 विधानसभा क्षेत्र बढ़ापुर में विभिन्न जगहों में मतदाता मिले और उन्हें समाजवादी पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया। उन्होंने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि महंगाई चरम पर है, गैस सिलेंडर नौ सौ के पार हो गया है। खाद्य वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। नौजवान पीएचडी करके बेरोजगार घूम रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रचार अभियान के उन्हें देखने को मिल रहा है, समाजवादी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यूपी में समाजवादी पार्टी सरकार बनाने जा रही है। जनसंपर्क के दौरान सपा नेता हरपाल के साथ मोहम्मद जुबेर, सानू, राजेश सिहं पाल, मोहम्मद शहजाद व रोहित कुमार मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440