अमरूद की पत्तियां और अमरूद किस तरह से शुगर पेशेंट के लिए लाभकारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। इस मौसम में बाजार में अमरूद आना शुरू हो जाता है। अमरूद को गर्मियों का सुपरफूड कहा जाता है। अमरूद ना केवल स्वाद में बेहतरीन होता है बल्कि कई बीमारियों में असरदार भी होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी, ए, बी और फास्फोरस होता है। एक शोध के अनुसार डायबिटीज पेशेंट के ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए ना केवल अमरूद बल्कि इसकी पत्तियां भी काफी असरदार हैं। जानिए अमरूद की पत्तियां और अमरूद किस तरह से शुगर पेशेंट के लिए लाभकारी है।

मधुमेह रोगी के लिए असरदार है अमरूद
डायबिटीज पेशेंट को उन फलों का सेवन करना चाहिए जो मीठे ना हो। या फिर उनका टेस्ट थोड़ा कसैला सा हो। ऐसे में अमरूद डायबिटीज पेशेंट के लिए लाभकारी कहा गया है। वैसे तो लोग अमरूद का सेवन छिलकों सहित करते हैं। लेकिन जर्नल ऑफ क्लीनिकल एंड रिसर्च में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक अगर मधुमेह का रोगी अमरूद के छिलके को उतारकर इसका सेवन करेगा तो ब्लड शुगर लेवल ज्यादा कंट्रोल में रहेगा।

शरीर में इंसुलिन को बढ़ाता है अमरूद
अमरूद का सेवन डायबिटीज पेशेंट को रोजाना करना चाहिए। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है। जो कि शरीर में ग्लूकोज को संतुलित करने में मदद करता है और शरीर में इंसुलन की मात्रा को बढ़ाता है। अमरूद मधुमेह रोगी के लिए इसके लिए भी फायदेमंद है क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है। ये शरीर में धीरे धीरे अवशोषित होता जिसके कारण ग्लूकोज लेवल में वृद्धि तेजी से नहीं होती है। लिहाजा आपका ब्लड शुगर लेवल काबू में रहता है।

यह भी पढ़ें -   22 नवंबर से शुरू होगा विश्व हिंदू परिषद का हितचिंतक अभियान, कुमाऊं के 9 जिलों और 60 प्रखंडों में होगा जनसंपर्क

डायबिटीज पेशेंट अमरूद की पत्तियों का ऐसे कर सकते हैं सेवन
मधुमेह का रोगी डाइट में अमरूद की पत्तियों का भी सेवन कर सकता है। इसके लिए वो अमरूद की पत्तियों की चाय बनाकर पी सकते हैं। जानें कैसे बनती है अमरूद की पत्तियों की चाय।

यह भी पढ़ें -   हरिद्वार में पंचतत्व में विलीन हुईं सीएम योगी की मां सावित्री देवी, छोटे बेटे महेंद्र ने दी मुखाग्नि

ये है अमरूद की चाय बनाने का तरीका

  • अमरूद की 5-6 पत्तियां लें और उसे अच्छे से धो लें
  • 2 गिलास पानी में इन पत्तियों को डालकर 10 मिनट तक उबालें
  • पानी को छान लें
  • हल्का ठंडा होने पर इस चाय को पीएं
  • इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440