कोलेस्ट्रोल पर किस तरह आयुर्वेदिक चीजों से पायें काबू, जिससे हार्टअटैक में भी आए कमी

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। हमारी धमनियों का काम खून को हार्ट से लेकर सारे शरीर में पहुंचाना और वापस दिल में भेजना होता है, लेकिन अगर ब्लड वेसल्स में बैड कोलेस्ट्रॉल जमा हो जाए तो ब्लॉकेज पैदा हो जाती है, इससे पहले तो ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है, और फिर कोरोनरी आर्टरी डिजीज हो सकती है, खासकर हार्ट अटैक का रिस्क काफी ज्यादा होता है, साथ ही ये मोटापे और डायबिटीज के लिए भी जिम्मेदार है। भारत के मशहूर न्यूट्रिशन एक्सपर्ट निखिल वत्स ने बताया कि बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए कुछ आयुर्वेदिक चीजों का भी सहारा लिया जा सकता है।

कॉलेस्ट्रोल कम करने वाली आयुर्वेदिक चीजें

लहसुन
निखिल वत्स ने बताया कि लहसुन की कलियां अगर सुबह के वक्त चबाएंगे तो धमनियों में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा काफी हद तक कम हो जाएगी। एक और तरीका ये है कि एक चम्मच पीसा हुआ लहसुन में एक चम्मच अदरक मिला लें और इसे रोजाना खाना शुरू करें, कुछ ही दिनों में इसका असर दिखना शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें -   22 नवंबर से शुरू होगा विश्व हिंदू परिषद का हितचिंतक अभियान, कुमाऊं के 9 जिलों और 60 प्रखंडों में होगा जनसंपर्क

धनिया के दाने
धनिया के दाने को हम मसाले के तौर पर इस्तेमाल करते हैं, इसका स्वाद हर किसी को आकर्षित करता है, इसमें विटामिन ए, विटामिन सी और फॉलिक एसिड पाया जाता है. धनिया का पानी पीने से न सिर्फ खून में गंदा कोलेस्ट्रॉल कम होता है, बल्कि बॉडी भी डिटॉक्स हो जाती है।

मेथी के दाने
मेथी के दानों का इस्तेमाल हम आमतौर पर खाने का टेस्ट बढ़ाने के लिए करते हैं, लेकिन आपके लिए ये बेहद फायदेमंद चीज है, इसके सेवन से हाई कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा पाया जा सकता है. लोग इसे सब्जी में मिलाकर खाना पसंद करते हैं, लेकिन इसका मैक्सिमम बेनेफिट उठाना है तो इसे रात भर भिगोने के लिए एक ग्लास पानी में रख दें, फिर सुबह उठकर इसे छानकर पी जाएं।

यह भी पढ़ें -   अल्मोड़ा के होमस्टे में दिल्ली के पर्यटक की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला 39 वर्षीय व्यक्ति का शव

शहद
शहद एक नेचुरल और हेल्दी चीज है इसे अगर आप नींबू और पानी के साथ मिलाकर पिएंगे तो न सिर्फ बढ़ते कोलेस्ट्रॉल पर लगाम लगाई जा सकती है, बल्कि कमर और पेट की चर्बी भी कम हो सकती है। अगर कुछ दिनों तक लगातार इस आयुर्वेदिक नुस्खे को आजमाएं तो असर दिखने लगेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440