रामपुर में मिले शव की शिनाख्त, रामनगर की प्रियंका के रूप में हुई पहचान

खबर शेयर करें

-विगत 6 फरवरी को यूपी के रामपुर में हत्या कर फेंकी थी लाश
-प्रियंका के कथित दोस्त पर लगा हत्या का आरोप
-मृतका थी दिल्ली के अंबेडकर थाने के सरोज हॉस्पिटल में फार्मासिस्ट

समाचार सच, रामनगर/नैनीताल। यूपी के रामपुर के सिविल लाइन्स कोतवाली क्षेत्र में विगत 6 फरवरी को हत्या कर फेंकी गई युवती की पहचान रामनगर निवासी प्रियंका अधिकारी के रूप में हुई है। पेश से प्रियंका दिल्ली के अंबेडकर थाने के अंतर्गत सरोज हॉस्पिटल में फार्मासिस्ट थी। उसके ही एक कथित दोस्त पर पर हत्या का आरोप लगा है। उक्त मामले में रामपुर में मुकदमा दर्ज हैं।

जानकारी के अनुसार छह फरवरी की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि रामपुर के सिविल लाइंस पुलिस को पनवड़िया में प्रदर्शनी स्थल के पास एक युवती की लाश पड़ी है। पुलिस द्वारा शव के शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। परन्तु पहचान न हो सकी। युवती के सिर पर चोट थी और चेहरा खून से सना हुआ था। इससे पुलिस ने माना कि किसी ने पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके सिर पर चोट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया था। एक माह बाद मृतक की शिनाख्त नैनीताल के रामनगर के कानिया गंगोत्री विहार 2 निवासी प्रियंका अधिकारी (24) पुत्री खुशाल अधिकारी के रूप में हुई।

परिजनों का कहना है कि दिल्ली के सरोज हॉस्पिटल में फार्मासिस्ट थी और दिल्ली अंबेडकर थाने के अंतर्गत पीजी में रहती थी। उन्होंने बताया कि विगत पांच फरवरी की रात हॉस्टल में एक युवक आया और उसे अपने साथ ले गया। दूसरे दिन रामपुर पुलिस को युवती का शव मिला था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   बिजली कटौती की सूचना में अब प्रभावित क्षेत्रों के नाम बताना होगा, उपभोक्ताओं को मिलेगी पहले से जानकारी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440