पाचन तंत्र कमजोर है तो यह आपको कई गंभीर बीमारियों को डालती हैं खतरे में

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। स्वस्थ रहने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी पाचन तंत्र का मजबूत होना है। पाचन शक्ति बेहतर होने से आपके द्वारा खाए गए खाद्य पदार्थों से शरीर बेहतर तरीके से पोषक तत्वों को अवशोषित कर पाता है। अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है तो यह आपको कई गंभीर बीमारियों के खतरे में डाल सकता है।
खाना खाने के बाद गैस, कब्ज या पेट का खराब होना आम बात है, लेकिन अगर ऐसी समस्याएं अक्सर होती हैं तो इसका मतलब है कि आपका पाचन तंत्र कमजोर है। अगर आपका पाचन तंत्र खराब है तो ऐसे में आपको पेट से जुड़ी कई समस्याएं होती है। पाचन शक्ति बेहतर होने से आपके द्वारा खाए गए खाद्य पदार्थों से बेहतर तरीके से पोषक तत्वों को अवशोषित कर पाता है। इसी तरह से आपके संपूर्ण शरीर को महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की आपूर्ति होती है। हमारे शरीर को भोजन से पोषक तत्वों को अवशोषित करने में उचित वातावरण की जरूरत होती है। इसलिए खाना बैठकर ही खाना चाहिए। इससे हमारा पेट सुकून की मुद्रा में रहता है, जिससे पाचन क्रिया में सुधार करने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं पाचन शक्ति बढ़ाने के कुछ कारगर उपायों के बारे में।

यह भी पढ़ें -   स्वाद में कड़वे होते हैं लेकिन सेहत के लिए बहुत लाभकारी हैं

पाचन शक्ति मजबूत करने के उपाय
-पानी शरीर के लिए सबसे जरूरी चीजों में से एक है। इसका सेवन हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है और शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। वैसे सामान्य पानी पीने से बेहतर है कि आप गुनगुना पानी पिएं। इससे पाचन शक्ति मजबूत करने में मदद मिलती है। आप नींबू पानी भी पी सकते हैं। यह भी पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में सहायक है।
-खाने को चबाकर खाने से पाचन बेहतर होता है। अक्सर लोगों की आदत होती है कि वह जल्दी-जल्दी खाने के चक्कर में भोजन को अच्छी तरह चबाते ही नहीं हैं, इससे खाना आसानी से पचता नहीं है। इसलिए बेहतर है कि खाने को चबा-चबाकर खाएं। इससे पाचन शक्ति मजबूत होती है और पेट की समस्याओं से भी आराम मिल सकता है। इसलिए जब खाएं इस बात का ध्यान रखें कि आप चबाकर खा रहे हैं।
-अपनी डाइट में विटामिन सी से भरपूर चीजों को शामिल करें। विटामिन डी पाचन को बेहतर बनाने काफी लाभकारी होता है। विटामिन-सी से भरपूर खाद्य पदार्थों के सेवन से पाचन शक्ति मजबूती मिल सकती है। इसलिए अपने आहार में विटामिन-सी युक्त खाद्य पदार्थ, जैसे- ब्रोकली, संतरा, कीवी और स्ट्राबेरी आदि को शामिल करें। यह आपके इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद माना जाता है।
-खाना खाते ही सोने न जाएं या कोई काम न करें। इससे पाचन तंत्र की अवशोषण क्षमता कम हो जाती है, इसलिए खाना खाने के बाद थोड़ा ब्रेक लें। शरीर को रिलैक्स होने दें। थोड़ी देर टहलनें से भी पाचन को आराम मिलता है।
-सुबह किया गया हल्का व्यायाम आपके पाचन और शरीर को मजबूत बनाता है। पाचन बेहतर बनाने के लिए बहुत ज्यादा पसीना बहाने की जरूरत नहीं है बस घर के पास या पार्क में 20 मिनट टहलना और ताजी हवा में साँस लेना ही काफी है। हालाँकि शुरू में कुछ लोगों को यह महसूस होगा कि व्यायाम के बाद भूख नहीं लगती, लेकिन बाद में निश्चित तौर पर इसमें सुधार होगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440