अगर आप भी बुखार से अधिकतर परेशान रहते हैं तो अपनाए इन घरेलू उपायों को

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। बदलते मौसम में छोटे से लेकर बड़ों को बुखार आना एक आम समस्या है। शरीर में मौजूद इंफेक्शन को लड़ने के लिए तेजी से हमारे शरीर का तापमान बढ़ जाता है जोकि एक नैचुरल प्रकिया है। आमतौर पर बुखार आना एक अच्छी बात है क्योंकि इससे आपकी इम्यूनिटी तेजी से बढ़ती है, लेकिन अगर बुखार ज्यादा दिनों तक बना रहता है तो हमारा शरीर कमजोर हो जाता है। जिसके कारण आ कई अन्य बीमारियों के भी शिकार हो सकते है।

साधारण बुखार 2-3 दिन बना रहता है लेकिन अगर लगातार आपको बुखार बना रहे तो इसका इलाज कराना बहुत ही जरूरी है। अगर आप भी बुखार से अधिकतर परेशान रहते हैं तो इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। इससे आपके शरीर का तापमान भी उतर जाएगा। इसके साथ ही आप स्वस्थ महसूस करेंगे।

सरसों का तेल
बुखार में शरीर का तापमान कम करने में सरसों का तेल काफी कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए 2 चम्मच सरसों का तेल में 4-5 कली लहसुन की डालकर गर्म करें। इसके बाद इसे थोड़ा सा ठंडा होने के बाद हाथों और पैरों के तलवों की मालिश करें।

यह भी पढ़ें -   परिवर्तिनी एकादशी 2026: 22 सितंबर को मनाई जाएगी जलझूलनी एकादशी

प्याज
प्याज से बुखार को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसके लिए प्याज को काटकर इसे पैरों के तलवों में धीरे-धीरे घिसे। इससे आपके शरीर का तापमान कम हो जाएगा।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 21 सितम्बर 2026, सोमवार भाद्रपद शुक्ल दशमी पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

अदरक
अदरक को औषधि गुणों का भंडार कहा जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो आपकी इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ शरीर के तापमान को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप अदरक के पाउडर को पानी में मिलाकर इससे स्नान करें। इससे आपको लाभ मिलेगा।

तुलसी
तुलसी में एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं। जो आपको बैक्टीरिया से बचाने में मदद करता है। इसके लिए आप तुलसी का काढ़ा बनाकर पिएं। इसके लिए एक पैन में पानी उबालें। इसके बाद इसमें 7-8 तुलसी की पत्तियां डालें। इसके साथ ही इसमें 4-5 कुटी हुई लौंग डाल कर उबाल लें। जब पानी आधा बचे तो गैंस बंद कर दें। इसके बाद हल्का ठंडा होने के बाद इसका सेवन करें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440