रोजाना सिर्फ 10 मिनट अपने पैरों को गर्म पानी में डुबोना आपके लिए चमत्कारिक साबित हो सकते हैं

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। दिनभर की भागदौड़ के बाद अगर आप थकान, तनाव या दर्द से परेशान हैं, तो रोजाना सिर्फ 10 मिनट अपने पैरों को गर्म पानी में डुबोना आपके लिए चमत्कार साबित हो सकता है। यह छोटा-सा घरेलू नुस्खा शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, नींद सुधारता है और मानसिक तनाव को कम करता है। यही वजह है कि आज भी आयुर्वेद और नैचुरल थेरेपी में फुट सोक को हेल्थ डिटॉक्स की कैटेगरी में रखा गया है।

गर्म पानी में पैरों को भिगोना न सिर्फ रिलैक्सिंग अनुभव देता है, बल्कि यह कई गंभीर समस्याओं से बचाव का भी तरीका है। इससे शरीर में जमा टॉक्सिन्स निकलते हैं, दर्द में राहत मिलती है और थके हुए मसल्स को आराम मिलता है।

पैरों को गर्म पानी में डुबोने के फायदे
तनाव और थकान को करता है कम गर्म पानी में पैरों को डुबाने से नसों और मसल्स को आराम मिलता है। इससे शरीर रिलैक्स होता है और दिमाग में सुकून महसूस होता है। दिनभर की थकान और स्ट्रेस को दूर करने का यह सबसे आसान और प्राकृतिक तरीका है।

यह भी पढ़ें -   गुरुजनों के सम्मान और विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन को लेकर आयोजित हुआ गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम

ब्लड सर्कुलेशन को बनाता है बेहतर
गर्म पानी शरीर की नसों को फैलाता है, जिससे ब्लड फ्लो बढ़ता है। नियमित रूप से यह करने से हाथ-पैरों में झनझनाहट, ठंडापन या ब्लड क्लॉटिंग जैसी समस्याएं कम होती हैं।

बेहतर नींद में मददगार
अगर आप रात में नींद न आने की समस्या से जूझते हैं, तो सोने से पहले 10-15 मिनट पैरों को गुनगुने पानी में भिगोएं। यह नर्वस सिस्टम को शांत करता है और शरीर को नींद के लिए तैयार करता है।

यह भी पढ़ें -   राजपुरा में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 232 मरीजों की विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की जांच

फंगल इंफेक्शन और बदबू से छुटकारा
गर्म पानी में थोड़ी-सी नमक या नींबू के रस की बूंदें मिलाकर पैर भिगोने से फंगल इंफेक्शन, स्किन पीलिंग और बदबू जैसी परेशानियां दूर होती हैं। इससे पैर साफ और हेल्दी बने रहते हैं।

जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द में राहत
गर्म पानी की गर्माहट जोड़ों की जकड़न और मांसपेशियों की थकान को दूर करती है। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिन्हें गठिया या पैरों में सूजन की समस्या रहती है।

दिल और दिमाग दोनों को रखे हेल्दी
फुट सोक से तनाव कम होता है, जिससे ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट नॉर्मल रहता है। यह शरीर में ऑक्सीजन सप्लाई को संतुलित करता है और मूड को पॉजिटिव बनाता है। (साभार)

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440