बालों को काला करने के लिए नियमित आहार में इन पौष्टिक तत्वों को शामिल करें

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। सफेद बालों की समस्या खानपान में कमी के कारण भी हो सकती है। आज इस लेख में हम आपको हम आपको बता रहे हैं कि आहार कैसे आपके बालों को काला रखने में मदद करते हैं और बालों को काला बनाए रखने के लिए क्या खाना चाहिए।

आहार बालों को काला रखने में कैसे मदद करता है?
हमारा आहार बालों को काला रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भोजन से हमें प्रमुख पोषक तत्व मिलते हैं जो मिनरल्स मेलानोजेनेसिस यानी मेलेनिन के उत्पादन में मदद करते हैं। ऐसे में इनकी कमी सफेद बालों का कारण बनने लगती है। उदाहरण के लिए कैल्शियम, जिंक और कॉपर की कमी से भी बालों का रंग सफेद होने लगता है। इसके अलावा, विटामिन बी 12, विटामिन ठ7 और फोलिक एसिड की कमी को भी ग्रे हेयर के लिए जिम्मेदार माना गया है।

बालों को काला करने के लिए क्या खाना चाहिए? –
बालों को काला रखने के लिए आपको अपने आहार में निम्नलिखित चीजों को शामिल करना चाहिए

दूध
स्वास्थ्य के लिए दूध को तो लाभकारी माना ही गया है, लेकिन बालों को काला रखने के लिए भी सफेद दूध फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां, दूध कैल्शियम और विटामिन बी12 दोनों से समृद्ध होता है। वहीं, कैल्शियम और विटामिन बी 12 की कमी से ग्रे हेयर की समस्या हो सकती है । इस आधार पर यह कहा जा सकता है कि बालों को काला रखने के लिए अपने आहार में दूध को शामिल ज़रूर करें।

अंडा
बालों को काला रखने के लिए अंडे को भी आहार में शामिल करने की सलाह दी जाती है। दरअसल, अंडा विटामिन-बी-12 का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। 100 ग्राम अंडे में 0.89 माइक्रोग्राम विटामिन-बी-12 मौजूद होता है। जबकि, एग यॉक में 1.95 माइक्रोग्राम, अंडे के सफेद भाग में 0.09 माइक्रोग्राम विटामिन बी-12 होता है।

मीट
ग्रे हेयर की समस्या से छुटकारा पाने के लिए मीट को भी अपने आहार में शामिल करना फायदेमंद माना जा सकता है। मीट में विटामिन बी 12 प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है। जैसा कि हमने बताया, विटामिन बी 12 की कमी से बाल सफेद होने लगते हैं।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड के निकायों में ओबीसी आरक्षण पर नियमावली तैयार, इस दिन जारी हो सकती है अधिसूचना

मात्रा- प्रति दिन 2 से 3 ओंस मीट का सेवन किया जा सकता है।

एवोकाडो
त्वचा के स्वास्थ्य के लिए एवोकाडो तो फायदेमंद है ही। इसके अलावा, यह बालों को सफेद होने से बचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बता दें कि एवोकाडो विटामिन बी 7 से समृद्ध होता है। वहीं, विटामिन बी 7 की कमी को सफेद बालों का एक कारण माना गया है।

मात्रा: रोजाना 68 ग्राम एवोकाडो का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है।

शकरकंद
एवोकाडो की तरह शकरकंद भी विटामिन बी 7 का समृद्ध स्रोत माना जाता है। सफेद बालों की समस्या को दूर करने के लिए आहार में शकरकंद को शामिल करने की सलाह दी जा सकती है।

मात्रा – हफ्ते में दो या तीन शकरकंद का सेवन किया जा सकता है।

फलियां और अनाज
बालों को काला बनाए रखने के लिए फलियां और अनाज, जैसे मटर, सेम आदि को भी जरूरी आहार माना गया है। दरअसल, फलियां फोलिक एसिड से भरपूर होती हैं। वहीं, फोलिक एसिड की कमी को बालों के सफेद होने का मुख्य कारण माना जाता है।

मात्रा-प्रति सप्ताह 3 या उससे अधिक (लगभग 100 ग्राम यानी ) कप) फलियों का सेवन लाभकारी है।

हरी पत्तेदार सब्जियां
ताजी हरी पत्तेदार सब्जी स्वास्थ्य के साथ-साथ बालों के लिए भी फायदेमंद मानी गई है। बता दें कि हरी पत्तेदार सब्जियां फोलिक एसिड यानी विटामिन बी-9 से समृद्ध होती हैं। वहीं, फोलिक एसिड की कमी को ग्रे हेयर के लिए जिम्मेदार माना गया है।

मात्रा- रोजाना दो से तीन कप हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

सिट्रस फल और जूस
सिट्रस फल जैसे, संतरा, नींबू, चकोतरा आदि को भी बालों को काला रखने वाले आहारों की लिस्ट में शामिल किया जा सकता है। ये फल भी फोलिक एसिड से समृद्ध होते हैं, जो बालों को काला बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण निभा सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में जुए के अड्डे पर छापेमारी, 7 जुआरियों को किया गिरफ्तार, लाखों रुपयों का कैश बरामद

मात्रा- 154 ग्राम यानी 5.5 औंस संतरे का और 58 ग्राम यानी 2.1 औंस नींबू का सेवन किया जा सकता है।

पनीर
सफेद बालों का एक मुख्य कारण शरीर में कैल्शियम की कमी को भी माना गया है। वहीं, पनीर न केवल खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह कैल्शियम से भी भरपूर होता है। इस आधार पर यह कहना गलत नहीं होगा कि बालों को काला रखने के लिए पनीर का सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

मात्रा- लगभग 100 ग्राम तक पनीर का सेवन रोजाना किया जा सकता है।

पनीर
बालों को काला करने वाले आहारों के लिस्ट में दही का भी नाम शामिल है। बता दें कि दही कई विटामिन के साथ-साथ कैल्शियम से भी समृद्ध होता है । इसके सेवन से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि यह बालों को भी काला बनाए रखने में सहायक सिद्ध हो सकता है। ऐसे में आप चाहें तो दही को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

मात्रा: रोजाना 196 ग्राम दही का सेवन किया जा सकता है ।

  • बालों के सफेद होने की समस्या बेहद आम है। कुछ लोग इसे काला बनाए रखने के लिए हेयर पैक का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कुछ मामलों से संतुलित आहार के सेवन से भी ग्रे हेयर की समस्या को कम किया जा सकता है। इसके अलावा, अपने हेयर टाइप के अनुसार प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से भी, आपको फायदा मिल सकता है।
  • आंवला बालों के लिए हेयर टॉनिक के रूप में जाना जाता है। यह न केवल बालों को मजबूत बनाता है बल्कि उसे समय से पहले सफेद होने से भी बचा सकता है।
  • सफेद बालों की समस्या को दूर करने के लिए आप मेथी के दाने पीसकर उसे बादाम तेल में मिलाकर हेयर पैक के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आपके बालों को काला करने में मदद करेगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440