गर्मियों में क्या गुड़ खाना का सही है, इससे सेहत को कोई नुकसान तो नहीं

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। कई लोग खाना खाने के बाद डेजर्ट के तौर पर गुड़ लेना पसंद करते है। ये जितना स्वादिष्ट होता है उससे कहीं ज्यादा ये हमारी सेहत के लिए लाभदायक भी माना जाता है। हालांकि, गर्मियों के मौसम में कम से कम गुड़ का सेवन करने की सलाह दी जाती है। दरअसल, गुड की तासीर गर्म होती है इसलिए गर्मियों में गुड़ का सेवन आपकी शरीर में गर्मी को बढ़ा देता है, जिसके कारण आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो गुड़ का सेवन गर्मियों में सही भी मानते हैं। अगर आपको गुड़ खाना पसंद है तो गर्मियों में कुछ खास तरीका बताया गया है, जिसे ध्यान में रखते हुए ही इसका सेवन करना चाहिए। तो चलिए अब उस तरीके के बारे में जानते हैं और इससे मिलने वाले फायदों के बारे में भी।

यह भी पढ़ें -   रोज सुबह खाली पेट नाशपाती खाने के फायदों के बारे में जानते हैं

गर्मी में कैसे खाएं गुड़
गुड़ की तासीर गर्म होती है। इससे नकसीर की समस्या हो सकती है। लेकिन अगर गर्मी में गुड़ का तापमान सामान्य करके खाया जा सकता है। गर्मी में गुड़ खाने के लिए आप रात में एक गिलास पानी में एक टुकड़ा गुड़ मिला लें। सुबह इस पानी को पी लें। ऐसा करने से गुड़ की तासीर सामान्य हो जाती है, ऐसे में इसे गर्मियों में आसानी से लिया जा सकता है।

गर्मी में गुड़ खाने के फायदे
रोगों से राहत

गुड़ का सेवन करने से आपको कई रोगों से राहत मिल सकता है। क्योंकि इसमें जीवाणुरोधी गुण मौजूद होते है। यह खून की कमी और पाचन को भी बेहतर करने मे मदद करता है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड के कुमाऊं में फटा बादल, मलवे में दब गए कई घर

मजबूत हड्डियों के लिए
हड्डियों की मजबूती के लिए गुड़ का सेवन अवश्य करें। इसमें कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होती है जो आपके बोनस को मजबूत रखने में मदद करती है।

ग्लोइंग स्किन के लिए रामबाण
साफ व निखरी त्वचा के लिए आप गुड़ का सेवन कर सकते है। यह बॉडी से टॉक्सिन बाहर करता है जिसके कारण आपकी स्किन पर निखार आता है। जिससे आप और भी जवां दिखती है।

एनीमिया से बचाव
गुड़ में आयरन भरपूर मात्रा में होती है। इसका सेवन करने से आपके शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ता है। और इस तरह करने से एनीमिया जैसे रोगों से बचा जा सकता है।

बॉडी डिटॉक्स करे
गुड़ बॉडी डिटॉक्स करने में भी कारगर माना जाता है। रोज सुबह खाली पेट गुड़ का पानी पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं। गुड़ एक क्लींजिंग एजेंट के रूप में भी काम करता है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440