एलर्जी, अस्थमा, डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बचने के लिए पुदीने का सेवन करना बेहतर माना जाता है

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। पुदीने का पानी पीने के फायदे सेहत के लिए बहुत हैं। गर्मी के मौसम में लू या डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पुदीने का सेवन करना बेहतर माना गया है। यद अधिक पसीना आना, त्वचा पर होने वाली जलन व खुजली जैसी समस्याओं का भी इलाज करता है। गर्मी के मौसम में पुदीने का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलता है। पूरे शरीर को ताजगी प्रदान करता है। पुदीने में मेन्थॉल होता है। यही तत्व शरीर को ताजगी और ठंडक प्रदान करता है। पुदीने का पानी पीना भी सेहत के लिए काफी हेल्दी है। यह एक हेल्दी समर ड्रिंक है। जानते हैं, पुदीने का पानी पीने से क्या लाभ हो सकते हैं।

पुदीने का पानी पीने के फायदे-
पाचन शक्ति करे मजबूत

अपच की समस्या से परेशान रहते हैं, तो पुदीने का पानी पिएं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोन्यूट्रिएंट्स की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन शक्ति को मजबूत बनाते हैं।

मुंह की सेहत का रखे ख्याल
पुदीने में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होने के कारण यह कई रोगों से बचाता है। दांतों और मसूड़ों की समस्या से परेशान रहते हैं, तो पुदीने के पानी से कुल्ला करें। इससे सांस की दुर्गंध भी दूर होगी। मुंह में मौजूद बैक्टीरिया मरते हैं। किसी भी तरह के संक्रमण से बचाव होता है।

यह भी पढ़ें -   हरादून में सनसनी! इंटरनेट से हुई दोस्ती का खौफनाक अंत, ब्याज कारोबारी की गला रेतकर हत्या, 20 वर्षीय छात्र गिरफ्तार

एलर्जी और अस्थमा के लक्षणों को करे कंट्रोल
एलर्जी या अस्थमा की समस्या से पीड़ित हैं, तो पुदीने का पानी पीने से इनके लक्षण कंट्रोल में रहते हैं। इससे सांस की नली और फेफड़े में जमा बलगम कम होता है। एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीमाइक्रोबियल गुण होने के कारण यह ड्रिंक शरीर में होने वाली कई एलर्जी को भी कम करता है। पुदीना का पानी बनाने के लिए एक गिलास पानी में 5-6 पुदीने की पत्तियों को डालकर उबालें। इसे ठंडा करके पी सकते हैं। आप चाहें तो बिना उबाले भी इसकी पत्तियों को पीसकर पानी में मिलाएं और छानकर सेवन करें। हर दिन एक कप पुदीने का पानी पीने से अस्थमा और एलर्जी की समस्या कंट्रोल में रहती है।

यह भी पढ़ें -   संस्कृत को मिलेगा नया संबल: उत्तराखंड सरकार बनाएगी संस्कृत आयोग, 10 अगस्त तक मांगे सुझाव

इम्यूनिटी बढ़ाए
यह हेल्दी ड्रिंक एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। कोरोना काल में इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए पुदीने का पानी पिएं। आप कई अन्य संक्रमणों से भी बचे रहेंगे।

सिर दर्द दूर करने में है कारगर
गर्मी के मौसम में लोगों को सिरदर्द अधिक होता है। अधिक तापमान, तेज धूप में घूमने से भी सिरदर्द होने लगता है। पुदीने में सूदींग प्रॉपर्टीज होती हैं, जो शरीर के तापमान को कम करते हैं। इससे सिरदर्द से छुटकारा मिलता है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440