गर्मी में घर को कैसे बनाए रखें ठंडा, जानिए खास उपाय

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। बगैर एसी और कूलर के गर्मी में आप अपने घर, मकान या फ्लैट को एकदम से ठंडा बनाकर रख सकते हैं। इसके लिए आप कुछ उपाय कर सकते हैं। इन उपायों से आपके घर का तापमान बाहर के तापमान से कम से कम 2 से 5 डिग्री कम कर सकते हैं। इन उपायों से घर में आपको गर्मी के मौसम में सुकून मिलेगा। दिन और रात दोनों समय अच्छी नींद आएगी।।

घर की छत
यदि आपका खुद का जमीन का मकान है और छत भी आपकी है तो यह उपाय यहां आजमा सकते हैं। आप अपने घर की छत पर चूना पुतवा लें। जानकारों के अनुसार दिन के समय में छतों द्वारा सोलर विकिरणों को अवशोषित कर लिया जाता है। इससे गहरे रंग की छतें काफी गर्म हो जाती हैं। छतों पर सफेद रंग या चूना पोतने से भीतरी व बाहरी क्षेत्रों के तापमान में 6 से 7 डिग्री का अंतर हो जाता है। वैज्ञानिकों के अनुसार डार्क रंग रेडिएशन के अधिक भाग को अवशोषित कर लेते हैं। सीमेंट से बने छतों का रंग भी गहरा होता है। यदि छतों को सफेद कर दिया जाए तो सोलर विकिरण परावर्तित होकर वापस स्पेस में चले जाते हैं। इससे वायुमंडल के तापमान पर भी फर्क नहीं होता है। जानकारों के मुताबिक 2 हजार वर्ग फीट की छत को सफेद रंग से पोतने के लिए लगभग 40 किलो चूना और 10 किलो सफेद सीमेंट काफी है। यह अपेक्षाकृत काफी सस्ता और आसान तरीका है जिसे आम लोग आसानी से उपयोग में ला सकते हैं।

पेड़ पौधे
घर के अंदर और बाहर पौधे लगाने से घर ठंडा रहता है। इसके लिए आप बाजार से छोटे बड़े पौधे खरीदकर लगा सकते हैं। गर्मी आने से पहले ही बाहर के पेड़ों को जल देते रहने से यह हरे भरे रहते हैं और देर तक छाया देने के साथ ही वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते रहेंगे। इससे तापमान में गिरावट आने लगती है।

यह भी पढ़ें -   रामनगर में रेस्क्यू के दौरान कोबरा के हमले का शिकार हुआ सर्पमित्र, डसने के बाद भी सांप को सुरक्षित बंद कर खुद पहुंचा अस्पताल

खस की टाट
आप अपनी खिड़की और दरवाजे पर पर्दे की जगह खस की टाट लगा सकते है। इसे आप हमेशा पानी में भिगोकर गिला बनाए रखें। इससे घर के भीतर ठंडी हवा का प्रभाव बना रहेगा। क्रॉस वेंटिलेशन क्रॉस वेंटिलेशन के लिए खिड़कियां खोलें। दिन के सबसे गर्म समय में खिड़कियों और दरवाजों को बंद रखें ताकि घर के अंदर गर्मी न आए।

यह भी पढ़ें -   चिपचिपी गर्मी में पीठ पर निकल आई हैं अगर घमौरियां? तो राहत देंगे ये घरेलू नुस्खे

कपड़े
घर में पर्दों, चादर या तकियों के लिए हल्के रंग के कपड़ों का प्रयोग करें जो गर्मी को कम सोखते हैं।

बेल
घर के आसपास, गैलरी या खिड़कियों में आप बेल यानी लताओं वाले पौधे लगाकर भी घर के भीतर के वातावरण को ठंडा बना सकते हैं।

पानी का उपयोग
शाम के बाद छत पर पानी डालने से भी घर ठंडा रहता है। इसके अलावा घर के फर्श पर अच्छे से गीला पांेछा लगाएं और हो सके तो घर में जल का छिड़काव भी करें। घर लोग अपने घर के सामने अच्छे से जल का छिड़काव करके वातावरण को ठंडा बनाते हैं।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440