समाचार सच, हल्द्वानी। डॉ सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में बंद पड़ी आईसीयू शुरू करने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी को ज्ञापन देने कैंप कार्यालय पहुंचा। जहां डीएम के ना मिलने से प्रतिनिधिमंडल नाराज हो उठा और कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गया। बाद में डीएम के ज्ञापन लेने व समस्याओं के समाधान के आश्वासन पर प्रतिनिधिमंडल शांत हुआ।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार की प्रातः कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पहुंचा। जहां अपर जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल से जिलाधिकारी के मौजूद न होने व ज्ञापन उन्हें सौंपने की बात कही तो वह भड़क गये। इस पर प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्य कार्यालय के बाहर धरने में पर बैठ गये। उनका कहना था कि जिलाधिकारी समय देने के बावजूद उनसे नहीं मिल रहे हैं, जो जनप्रतिनिधियों के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है। उनका कहना था कि वह स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर डीएम से मिलने पहुंचे हुए हैं। बावजूद इसके उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया है। इस बीच जिलाधिकारी सविन बंसल ने प्रतिनिधिमंडल को बुलवा लिया और उनकी समस्या सुनी। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें एसटीएच की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि डॉ सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में अनेकों समस्याएं व्याप्त हैं। वहां मौजूद चिकित्सा उपकरणों का समुचित लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। इतना ही नहीं कोरोना के इस संक्रमणकाल के दौर में अस्पताल की आईसीयू तक बंद पड़ी हुई है। जिसे जनहित को देखते हुए तत्काल शुरू कराए जाने की आवश्यकता है। इस पर डीएम ने समस्याओं के समाधान का भरोसा प्रतिनिधिमंडल को दिया।
ज्ञापन में कांग्रेस के एआईसीसी सदस्य सुमित हृदयेश, महानगर अध्यक्ष काहुल छिम्वाल, उपाध्यक्ष हेमंत बगड्वाल, प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया, सचिव सुहेल सिद्दीकी के हस्ताक्षर मौजूद हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



