आइए आपको बताते हैं अजवाइन धुआं लेने से क्या फायदे मिलते है

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। हर भारतीय किचन में अजवाइन जरुर मौजूद होती है। खाने का स्वाद बढ़ाने से लेकर कई घरेलू नुस्खें में अजवाइन का प्रयोग किया जाता है। हालांकि, आप नहीं जानते होंगे कि अजवाइन का धुआं लेने से भी सेहत को कई फायदे मिलते हैं। आइए आपको इसके फायदे बताते हैं।

प्रत्येक भारतीय के रसोई में यह एक छोटू-सा मसाला जरुर मौजूद होता है। यह मसाला कई बड़ी-बड़ी समस्याओं को दूर करता है। दादा-नानी का यह मसाला सबसे फेवरेट रहा है। अजवाइन खाने को टेस्टी और खुशबूदार बनाने से लेकर घरेलू नुस्खों में प्रयोग किया जाता है। आमतौर पर अजवाइन का प्रयोग पेट और हाजमे के लिए किया जाता है। अजवाइन का इस्तेमाल कई घरेलू उपचार में किया जाता हैं, लेकिन शायद ही आप जानते होंगे कि अजवाइन के धुआं लेने से कई बीमारियों को दूर किया जाता है। आइए आपको बताते हैं अजवाइन धुआं लेने से क्या फायदे मिलते हैं।

यह भी पढ़ें -   कॉर्बेट नेशनल पार्क में अब नो-मोबाइल जोन! सफारी के दौरान फोन निकालते ही होगी कार्रवाई

तनाव दूर होता है
अजवाइन अपनी सुगंध के लिए जाना जाता है। इसकी खुशबू बहुत ही फायदा करती है। जब आप अजवाइन का धुआं लेते हैं, तो इसकी खुशबू दिमाग को शांत करने का काम करती है। इससे दिमाग भी काफी रिलैक्स होता है और इसके साथ ही तनाव भी दूर होता है। यदि आपको तनाव के कारण रात को नींद नहीं आती है, तो ये घरेलू नुस्खा आपको चौन की गहरी नींद दिलाते हैं।

सर्दी-जुकाम में मिलता है राहत
अजवाइन का धुआं लेने से सर्दी-जुकाम जैसी मौसमी बीमारियों से भी राहत मिलते है। अजवाइन में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसके प्रयोग से सर्दी-जुकाम के साथ-साथ वायरल से भी राहत मिलता है। जिन लोगों को कफ की समस्या होती है, उन्हें भी अजवाइन सूंघना चाहिए। इसकी मदद से छाती में जमा हुआ कफ गलने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें -   गांव में आधी रात चली गोली, प्रधान के भाई की रहस्यमयी मौत से मचा हड़कंप

बच्चों में कब्ज से दिलाए राहत
अजवाइन का धुआं देने से बच्चे को कब्ज में राहत मिलेगी। आप बच्चे को सीधा धुआं देने की बजाय उनके पेट की सिंकाई कर सकते हैं। बच्चे के पेट किसी भी तरह का दर्द उठने पर दवाई के साथ आप उनके पेट की सिंकाई कर सकते हैं।

कैसे लें अजवाइन का धुआं
पारम्परिक रुप से अजवाइन का धुआं लेने के लिए लोग गोबर के उपले यानी कंडो का प्रयोग करते हैं। इसमें छोटे से कंडे को जलाया जाता है। उसके अच्छे से जलने के बाद, हल्की बची आंच पर दो सो तीन चम्मच अजवाइन के दाने डालें। इस धुए को मदद से आप बच्चों के पेट की सिंकाई की जाती है, तो आप वहीं बड़े तौलिए या मोटे कपड़े की मदद से मुंह पर धुआं ले सकते हैं।

इसके अलावा, आप पानी को उबाल लें और फिर इसमें 2-3 चम्मच अजवाइन को डालें और फिर इसका स्टीम ले सकते हैं।

AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440