आइये जानते हैं चेहरे पर ज्यादा पसीना आने के कारण और इसे कम करने के उपाय

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। चेहरे पर ज्यादा पसीना आने का क्या कारण है? जानें इसे कम करने के उपाय
गर्मी के मौसम में ज्यादा पसीना आना आम समस्या है। पसीना सबको आता है लेकिन बहुत ज्यादा पसीना आना एक समस्या भी हो सकती है। कई लोगों को चेहरे पर बहुत ज्यादा पसीना आने की समस्या होती है। चेहरे पर बहुत ज्यादा पसीना आने की वजह से आपको कई तरह की समस्याएं भी हो सकती हैं। इसकी वजह से स्किन पर भी बुरा असर पड़ता है। दरअसल पसीना आना एक नेचुरल प्रोसेस है जिसके जरिए शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकलते हैं। लेकिन चेहरे पर बहुत ज्यादा पसीना आने से एक्ने, पिंपल्स और चेहरे पर दानें निकलने की समस्या तेजी से बढ़ जाती है। गर्मी के मौसम में चेहरे पर ज्यादा पसीना आना इरिटेटिंग भी हो सकता है। इसकी वजह से आपको स्किन से जुड़ी समस्या तो होती ही है साथ ही आपकी खूबसूरती पर भी बुरा असर पड़ता है। आइये जानते हैं चेहरे पर ज्यादा पसीना आने के कारण और इसे कम करने के उपाय।

चेहरे पर ज्यादा पसीना क्यों आता है?
वैसे तो पसीना आना सामान्य बात है और गर्मी के मौसम में पसीना सबको आता है लेकिन सिर्फ चेहरे पर ही बहुत ज्यादा पसीना आना एक गंभीर समस्या हो सकती है। बहुत ज्यादा पसीना आने की स्थिति को मेडिकल साइंस की भाषा में हाइपरहाइड्रोसिस कहा जाता है, चेहरे पर बहुत ज्यादा पसीना क्रानियोफेशियल हाइपरहाइड्रोसिस के कारण आता है और यह समस्या कई कारणों से हो सकती है। एक आंकड़े के मुताबिक 100 में से लगभग 2 या 3 लोग इस समस्या से पीड़ित हैं। इस समस्या का प्रमुख कारण जेनेटिक्स और कुछ दवाओं का सेवन होता है। चेहरे पर बहुत ज्यादा पसीना आने के पीछे ये कारण जिम्मेदार माने जाते हैं।

ज्यादा पसीना के कारण चेहरे पर हो सकती हैं ये समस्याएं, जानें इनसे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय –

  • आनुवांशिक समस्याओं के कारण।
  • पसीने की ग्रंथियों का ज्यादा एक्टिव होना।
  • मौसम में बदलाव।
  • स्ट्रेस, चिंता और अन्य मानसिक स्थितियों के कारण।
  • कुछ दवाओं का अधिक सेवन करने की वजह से।
  • ड्रग्स, अल्कोहल या स्मोकिंग करने की वजह से।
    इसके अलावा कुछ अन्य बीमारियों के कारण भी आपको बहुत ज्यादा पसीना आने की समस्या हो सकती है।
  • डायबिटीज।
  • मेनोपॉज।
  • मोटापे की समस्या।
  • इन्फेक्शन।
  • लो ब्लड शुगर।
  • थायरॉयड।
  • पार्किन्संस डिजीज।
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई बड़े अफसर बदले… जानिए किसे मिला कौन सा अहम वन प्रभाग

चेहरे पर ज्यादा पसीना आने से बचने के उपाय –
चेहरे पर बहुत ज्यादा पसीना आने से आपको कई तरह की समस्या का खतरा रहता है। इसकी वजह से आपके चेहरे पर कई समस्याएं जैसे एक्ने, दानें, मुहांसे आदि हो सकते हैं। इस समस्या से बचने के लिए आप इन टिप्स को अपना सकते हैं।

  1. चेहरे पर बहुत ज्यादा पसीना आने की समस्या में आपको बहुत ज्यादा गर्म जगहों पर जाने से बचना चाहिए और ऐसी जगहों पर जाते समय चेहरे पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से आप चेहरे पर पसीने की समस्या से बच सकते हैं।
  2. चेहरे पर बहुत ज्यादा पसीना आने की समस्या को दूर करने के लिए टमाटर के रस का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल करने से आपके चेहरे पर मौजूद छिद्र बंद होते हैं और पसीना कम होता है। इसके लिए आप टमाटर के रस का सेवन करें और चेहरे पर नींबू के रस के साथ टमाटर के रस को लागाएं।
  3. गर्मी के मौसम में चेहरे पर ज्यादा पसीना आने की समस्या बढ़ जाती है। इस समस्या को कम करने के पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और अपने बालों को गर्दन और चेहरे से ऊपर रखें।
  4. चेहरे पर बहुत ज्यादा पसीना आने की समस्या कुछ लोगों में मानसिक समस्याओं के कारण भी होती है। इससे बचने के लिए आपको नियमित रूप से योग और मेडिटेशन का अभ्यास जरूर करना चाहिए।
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

आप ऊपर बताये गए उपायों को अपनाकर चेहरे पर बहुत ज्यादा पसीना आने की समस्या से बच सकते हैं। अगर यह समस्या लगातार बढ़ रही है और इसकी वजह से आपकी परेशानियां बढ़ती हैं तो आपको तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440