पशुलोक बैराज में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई…50 हजार रिश्वत लेते जेई दबोचा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून डेस्क। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में देहरादून विजिलेंस टीम ने पशुलोक बैराज ऋषिकेश में तैनात एक जूनियर इंजीनियर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी टेंडर कार्य का भुगतान जारी करने के बदले ठेकेदार से अवैध रकम मांग रहा था।

जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता ने विजिलेंस के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि जूनियर इंजीनियर फैसल खान बिना रिश्वत लिए भुगतान प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ा रहा है और लगातार 50 हजार रुपये की मांग कर रहा है। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने मामले की गोपनीय जांच कराई, जिसमें आरोप सही पाए गए।

यह भी पढ़ें -   भीषण गर्मी का असर: स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव

इसके बाद थाना विजिलेंस देहरादून में मुकदमा दर्ज कर पुलिस अधीक्षक विजिलेंस के निर्देशन में विशेष ट्रैप टीम गठित की गई। तय योजना के तहत 21 मई को टीम ने आरोपी फैसल खान निवासी कटोराताल, काशीपुर (ऊधमसिंह नगर) को रिश्वत की रकम लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें -   वरिष्ठ नागरिक समिति की बैठक में कई अहम निर्णय, 25 मई को होगा शरबत वितरण कार्यक्रम

विजिलेंस की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440