उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 11 डीएसपी के तबादले, कई जिलों में बदली जिम्मेदारियां

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने प्रशासनिक आवश्यकताओं और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) के तबादले कर दिए हैं। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के तहत विभिन्न जिलों, वाहिनियों और इकाइयों में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यमुक्त कर नई तैनाती पर भेजने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, आउटसोर्स कर्मचारियों की प्रोत्साहन राशि की रिकवरी पर अंतरिम रोक

तबादला सूची के अनुसार तपेश कुमार चन्द्र को 31वीं पीएसी रुद्रपुर से पौड़ी गढ़वाल भेजा गया है। नीरज सेमवाल का तबादला देहरादून से उधमसिंह नगर किया गया है। सुमित पाण्डेय को नैनीताल से हरिद्वार भेजा गया है।

इसी प्रकार अस्मिता मंगाई को पीटीसी नरेंद्रनगर से पौड़ी गढ़वाल, आशीष जोशी को सीआईडी सेक्टर देहरादून से हरिद्वार तथा विमल प्रसाद को चम्पावत से नैनीताल तैनात किया गया है। विमल रावत को उधमसिंह नगर से 31वीं पीएसी रुद्रपुर भेजा गया है, जबकि नताशा सिंह का तबादला हरिद्वार से सीआईडी सेक्टर देहरादून किया गया है।

इसके अलावा निहारिका सेमवाल को पौड़ी गढ़वाल से चम्पावत, तुषार बोहरा को पौड़ी गढ़वाल से देहरादून तथा अखलेश कुमार को पीटीसी नरेंद्रनगर से उधमसिंह नगर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें -   अंकिता भंडारी केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दोषियों को नहीं मिली राहत… अगली सुनवाई 20 को

उत्तराखंड के डीजीपी दीपम सेठ ने कहा कि सभी संबंधित पुलिस उपाधीक्षकों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर नई तैनाती स्थल पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत करना और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

डीजीपी ने यह भी कहा कि उत्तराखंड पुलिस लगातार मुस्तैदी से कार्य कर रही है और वर्तमान में चल रही चारधाम यात्रा के दौरान भी पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440