हल्द्वानी में निकाली श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व पर प्रभातफेरी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सिखों के आठवें गुरु श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के प्रकाश गुरपुरब के उपलक्ष्य में मंगलवार को प्रभातफेरी निकाली। इस मौके पर संगत द्वारा शबद गायन से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया।

मंगलवार की सुबह पांच बजे रामपुर रोड स्थित गली नंम्बर 6 स्थित गरुद्वारा श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी प्रागण से प्रभात फेरी निकाली। प्रभातफेरी रामपुर रोड गली नंबर 8, 9, विष्णुपुरी, बरेली रोड होते हुए गुरुद्वारा रामपुर रोड गली नंबर 6 पर सम्पन्न हुई। प्रभातफेरी में संगत ने दुख भंजन तेरा नाम जी और ठाकुर गाइये गाइये आत्म रंग आदि शबदों का गायन कर पूरा वातावरण गुंजायमान कर दिया। संगत ने प्रभातफेरी पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान बारिश के चलते हुए भी शबदी जत्थों के रूप में संगत का उत्साह देखते ही बनता था।

यह भी पढ़ें -   अब पैदल चलना होगा आसानः नैनीताल जिले में फुटपाथ होंगे अतिक्रमण मुक्त, डीएम ने चलाया विशेष अभियान, अवैध पार्किंग पर भी होगी कार्रवाई

समापन के दौरान मुख्य सेवादार अमरीक सिंह ने आयी संगत को बधाई दी। गुरुद्वारे से जुड़े मनप्रीत सिंह सेठी ने बताया इसी क्रम में 14 जुलाई 2023 को शाम 7 से 10.30 बजे तक गुरमत समागम का आयोजन होंगे तथा 15 जुलाई को सुबह 9 से 2 बजे तक विशेष गुरमत समागम होंगे। जिसमें ज्ञानी योगेन्द्र सिंघ पारस जी गुरुद्वारा बंगला साहिब दिल्ली वाले एवं बीबी कवलजीत कौर जी शाहबाद से आये पंथ के महान कीर्तनिये एवं प्रचारक गुरबाणी विचार एवं गायन से संगत को निहाल करेंगे।

यह भी पढ़ें -   अंतराष्ट्रीय योग दिवस 2026: इस साल अंतरराष्ट्रीय योग …

प्रभातफेरी में रंजीत सिंह, बलजीत सिंह, गुरचरण सिंह, जसलिन कौर, जसनित सिंह, गुनीत कौर, गुरप्रीत कौर, हरप्रीत कौर, पुष्पिंदर कौर, अमरजीत कौर, मंजीत सिंह, हरविंदर सिंह, भुप्रीत सिंह, रवि, प्रिंस, लकी, दलजीत, रसनित, इंदरपाल, आशु, अमन,जसप्रीत सिंह, सुरिंदर सिंह आदि ने सहयोग किया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440