पालक के साग में सबसे ज्यादा पोषक तत्व मौजूद होते हैं, सेहत के लिए किस तरह फायदेमंद है खाना फायदेमंद

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। सर्दी के मौसम में कई तरह की हरी पत्तेदार सब्जियां मिलती हैं, जिनका सेवन सभी को जरूर करना चाहिए। पालक, उन्हीं में से एक ऐसी पत्तेदार सब्जी है, जो आयरन का मुख्य स्रोत है। इसके सेवन से शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है। साथ ही, पालक खाने से सेहत को कई तरह से लाभ होता है। पालक के साग में सबसे ज्यादा पोषक तत्व मौजूद होते हैं। सेहत के लिए किस तरह पालक खाना फायदेमंद है, जानें यहां…

पालक खाने के सेहत लाभ-

  1. पालक खाने से वजन कम होता है, क्योंकि इसमें कैलोरी और वसा को कम करने वाले डाइटरी फाइबर होते हैं। ये फाइबर पाचनशक्ति को बढ़ाते हैं।
  2. पालक में क्लोरोफिल और सेहत दुरुस्त रखने वाले कैरोटेनॉएड्स जैसे बीटा-कैरोटीन होते हैं, जिनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-कैंसर तत्व होते हैं।
  3. आयरन लाल रक्त कोशिकाओं को बालों के फॉलिकल तथा ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है, जिससे बाल जड़ों से मजबूत होते हैं और कम गिरते हैं।
  4. लौह तत्व शरीर के लिए महत्वपूर्ण होता है। इससे शरीर के रक्त में स्थित रक्ताणुओं में रोग निरोधक क्षमता तथा रक्त में रक्तिमा आती है। पालक शरीर में खून की कमी नहीं होने देता है।
  5. त्वचा की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए नियमित रूप से पालक से तैयार जूस पिएं। साथ ही इसके रस का भी सेवन करें। इससे खून साफ होने के साथ मुहांसों से भी पीछा छूट जाएगा।
  6. इसमें मौजूद विटामिन के हड्डियों की सेहत को दुरुस्त करता है। पालक डेयरी प्रोडक्ट्स का बेहतर विकल्प है। इसमें कैल्शियम भरपूर होता है, जो ऑस्टियोपोरोसिस नहीं होने देता है।
  7. हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर के कारण कई गंभीर बीमारियां हो रही हैं। इससे किडनी और दिल संबंधी रोग व स्ट्रोक बढ़ता है। साथ ही, इसमें तनाव को दूर करने वाले तत्व भी मौजूद होते हैं, जो हाइपरटेंशन कम करता है।
  8. पालक में जिंक और मैग्नीशियम शरीर को रिलैक्स और तनाव मुक्त रखने में मददगार होते हैं। इससे रात में नींद अच्छी आने के साथ ही ऊर्जावान भी महसूस करेंगे।
  9. यह शरीर में खून की कमी नहीं होने देता है। दरअसल, इसमें आयरन प्रचुर मात्रा में होता है। इसके सेवन से आप (खासकर महिलाएं) एनीमिया से बचे रह सकते हैं।
  10. पालक खाने से दिमाग सही ढंग से कार्य करता है। याद्दाश्त क्षमता भी बढ़ती है। इसमें ऑक्सलेट अधिक मात्रा में होता है। यदि आपके किडनी में स्टोन है, तो लो-ऑक्सलेट युक्त डाइट लें। इसमें प्रतिदिन आप 50 मिलीग्राम पालक खा सकते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440