ऑपरेशन राइनो में शहीद हुए थे नायक राजेंद्र सिंह।

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शहीद राजेंद्र सिंह बागेश्वर जिले के कांडा मलसूना के रहने वाले थे। शहीद का परिवार यहां बिठौरिया में रहता है। मेजर बी एस रौतेला ने बताया कि राजेंद्र ने दसवीं की परीक्षा अपने गांव कमेड़ी देवी इंटर कॉलेज से पास की। इसके बाद वह कुमाऊँ रेजीमेंट में भर्ती हो गए। वर्ष 1997 में ऑपरेशन राइनो के लिए 6 कुमाऊं को असोम में तैनाती दी गई। ऑपरेशन के लिए जवान जा रहे थे। इसी बीच उग्रवादियों ने बारूदी सुरंग का धमाका किया जिसमें सैनिक राजेंद्र सिंह शहीद हो गए। शहीद के पिता कुशल सिंह और मां तुलसी देवी हैं। उनकी वीरांगना पार्वती देवी ने बताया कि शहीद का पुत्र पंकज बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत है और पुत्री की शादी हो गई है।

यह भी पढ़ें -   निस्वार्थ भाव से पक्षियों की मदद करने पर शनि, राहु और केतु से जुड़े कष्टों में राहत मिलती है

समाचार सच परिवार शहीद राजेंद्र सिंह की शहादत को सलाम करता है और उनको नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

यह भी पढ़ें -   चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब, 47 दिनों में 30 लाख के करीब पहुंचे यात्री; 152 की गई जान
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440