अक्सर हम आंवला खाने के बाद इसके बीजों को डस्टबिन में फेंक देते हैं, आइए जानते हैं फायदे

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। आंवला एक ऐसा फल है जिसके औषधीय गुणों की कोई गिनती नहीं, इससे आमतौर पर बालों की मजबूती के लिए या फिर स्किन में ग्लो लाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हम अक्सर आंवला को खाने के बाद इसका बीज कूड़ेदान में फेंक देते हैं, क्योंकि हम इन बीजों के फायदों के बारे में नहीं जानते।

आंवले के बीजों से मिलते हैं इतने न्यूट्रिएंट्स
आंवले के बीजों में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, कैल्शियम, पोटैशियम, कैरोटीन, आयरन और फाइबर जैसे कई अहम न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। अगर देखा जाए तो इस गुणकारी फल के बीज भी उतने ही फायदेमंद है जितना कि खुद आंवला। इस बीच को पीसकर पाउडर तैयार कर लिया जाता है और फिर इसके लाभ उठाए जाते हैं।

आंवले के बीजों के 4 जबरदस्त फायदे

यह भी पढ़ें -   अंकिता को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रहे माता-पिता को दिल्ली में पुलिस ने हटाया, मां बेहोश होकर अस्पताल पहुंचीं

इनडाइजेशन
अगर आपको कब्ज, इनडाइजेशन या एसिडिटी की परेशानी है तो आंवले के बीज से बना पाउडर वरदान साबित हो सकता है। इसके अलावा पाउडर को हल्के गर्म पानी में डालकर भी पिया जा सकता है।

पिंपल
आंवले के बीच का इस्तेमाल आप त्वचा से जुड़ी समस्याओं के लिए भी कर सकते हैं। इसके लिए सूखे हुए आंवले के बीज को नारियल के तेल में डाल दें और उसका पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को उन जगहों पर लगाएं जहां पिंपल्स हैं। इससे जल्द फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें -   मदर डेयरी के गाय के दूध की गुणवत्ता पर सवाल! जांच में फैट निकला महज 2.9 प्रतिशत, नमूना अधोमानक घोषित

नाक से खून बहना
हमने अक्सर देखा होगा कि कई लोगों के नाक से खून बहता है, खासकर गर्मी के मौसम में ये परेशानी और भी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे हालात में आप आंवले के बीज से बने पाउडर का पेस्ट तैयार करते हुए सिर पर लगा लें।

हिचकी
हम में से कई लोग ऐसे हैं जिनको तीखा खाने या फिर किसी अन्य कारणों से हिचकी आ जाती है, ऐसे में आप आंवले के बीज से बने पाउडर को शहद साथ मिलाकर खा जाएं, इससे हिचकी से जल्द निजात मिल जाती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440