दून में 2 लाख कीमत की 500 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। थाना रायपुर पुलिस (Thana Raipur Police) ने ड्रग्स पर प्रहार करते हुये 02 लाख क़ीमत की 500 ग्राम चरस (hashish) के साथ एक अभियुक्त (accused) को गिरफ्तार कर लिया हैं।

पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में ड्रग्स फ्री देवभूमि की परिकल्पना को साकार करने हेतु जनपद देहरादून मे मादक पदार्थों के तस्करी व अवैध व्यापार करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। जिसके लिये सभी थाना प्रभारी को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन व पुलिस क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रायपुर कुन्दन राम द्वारा थाना रायपुर क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों तथा नशे की रोकथाम के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु टीम गठित कर रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें -   संगीन अपराधों में लिप्त गैंगस्टर गैंग का सरगना कौशल चिलवाल गिरफ्तार, जिला बदर की थी तैयारी

गठित पुलिस टीम द्वारा सूचना तंत्र मजबूत करते हुए थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/अवैध बिक्री करने वालों को चिन्हित करते हुए उनकी जानकारी करने पर सूचना मिली की अभियुक्त हरीश सुयाल पुत्र राजेंद्र सुयाल निवासी शिव पुरम कॉलोनी नकरौंदा उम्र 41 वर्ष लाखामंडल से अवैध चरस लेने गया है। जिस पर अभियुक्त के आने जाने वाले मार्गाे पर पुलिस बल नियुक्त करते हुए सतर्क दृष्टि रखी गई। जिसके परिणामस्वरूप पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त हरीश सुयाल को विवेक बिहार वालावाला के पास से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें -   चंपावत में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार में लगी आग, दो की मौत, महिला व दो मासूम बच्चे घायल

अभियुक्त के कब्जे से 500 ग्राम चरस बरामद हुई। अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायपुर में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त द्वारा पूछताछ मे बताया की वह यह चरस लाखामण्डल चकराता से लाया है और नशा करने वाले लड़कों को थोड़ी थोड़ी मात्र मे बेचता है, जिसकी अच्छी कीमत मिल जाती है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440