पटवारी पेपर लीक मामला: जानिए कैसे हुआ था पेपर लीक, कितने रूपयों में बिका, परीक्षा होगी रद्द ?

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग व प्रशासन की तमाम सख्ती भी नकल माफिया के कारनामों पर रोक नहीं लगा पाई है। क्योंकि इस बार उत्तराखंड में पटवारी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक (patwari recruitment exam paper leak) किया गया है। बीती 8 जनवरी रविवार को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पटवारी भर्ती की जो परीक्षा कराई थी, उसका प्रश्न पत्र लीक हुआ है। इस मामले में 4 लोगों को एसटीएफ (STF) ने गिरफ्तार किया है। इनमें से एक लोक सेवा आयोग का अनुभाग अधिकारी है।

पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी ही लोक सेवा आयोग का अनुभाग अधिकारी निकला। बता दें, यूकेपीएससी (UKPSC) द्वारा 8 जनवरी को आयोजित पटवारी की परीक्षा के प्रश्न पत्र तैयार करने में आयोग के अति गोपन कार्यालय के अनुभाग-3 द्वारा कार्य किया गया था। उक्त अनुभाग में नियुक्त अनुभाग अधिकारी संजीव चर्तुवेदी ने अपने कार्यालय से स्वंय की अभिरक्षा से प्रश्न पत्र लीक किया और अपनी पत्नी रितु के साथ मिलकर लीक प्रश्न पत्र राजपाल व संजीव को उपलब्ध कराये।

इसके एवज में संजीव चर्तुवेदी व रितु को नगद धनराशि देकर, उक्त प्रश्न पत्र संजीव तथा राजपाल ने रामकुमार व अन्य के माध्यम से अभ्यर्थियों में बॉट कर उनको उ0प्र0 बिहारीगढ के पास स्थित माया अरूण रिजार्ट एंव ग्राम सेठपुर लक्सर हरिद्वार व अन्य स्थानों में पढाया। विवेचना में वर्तमान तक लगभग 35 अभ्यार्थियों द्वारा परीक्षा से पूर्व प्रश्न पत्र प्राप्त होना संज्ञान में आया है विवेचना प्रचलित है अन्य अभियुक्तो एवं उनके द्वारा अवैध रूप से अर्जीत धनराशि के सम्बन्ध में कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 15 अगस्त 2026, शनिवार| हरियाली तीज पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

अभियुक्त संजीव चतुर्वेदी से बरामदगी में आउट प्रश्न पत्र की प्रतियां एवं प्रश्न पत्र लीक कर अवैध रूप से कमाये गये 22,50,000 रू0 मिले है। पटवारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक होने के बाद आयोग ने परीक्षा को रद्द कर दिया है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 15 अगस्त 2026, शनिवार| हरियाली तीज पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

( Patwari Paper Leak Case: Know how the paper was leaked, for how much money it was sold, will the exam be cancelled ? )

ADVERTISEMENTSAd Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440