अचार खाने के स्वाद को दोगुना कर देता वहीं ये स्वास्थ्य के लिहाज से भी है फायदेमंद लेकिन इसके कुछ नुकसान भी है आइए जानते हैं

खबर शेयर करें

समाचार सच,स्वास्थ्य डेस्क। नींबू, गाजर, टमाटर, प्याज, लहसुन, आंवला, कटहल, आम, आंवला और न जाने क्या कुछ। बात अगर अचार की हो तो लिस्ट इतनी लंबी हो जाएगी कि पढ़ते-पढ़ते ही मुंह में पानी आ जाएगा। हालांकि अचार की ढ़ेरों क्वालिटी होने के बावजूद कुछ ही ऐसे अचार होते हैं जिन्हें प्रमुखता से खाया जाता है।

अचार कम ही मात्रा में सही पर हमारे खान-पान का महत्वपूर्ण का हिस्सा होते हैं। खट्टे, मीठे और तीखे स्वाद में उपलब्ध अचार भारतीय थाली के जायके को और अधिक बढ़ाने का काम करते हैं। कोई भी अचार मुख्य रूप से मसालों, सरसों के तेल, नमक और सिरके से ही तैयार होता है।

खाने के साथ अचार का एक या दो टुकड़ा एक ओर जहां खाने के स्वाद को दोगुना कर देता है वहीं ये स्वास्थ्य के लिहाज से भी फायदेमंद है। हालांकि अचार खाने के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि इसकी मात्रा संतुलित हो वरना ये खतरनाक हो सकता है।

आप अचार तो हर रोज खाते होंगे लेकिन अचार खाने के फायदे शायद ही आपको पता हों।

  1. गर्भावस्था के दौरान अचार खाने की क्रेविंग होती है। आम का अचार और नींबू का अचार खाने से सुबह के वक्त गर्भवती को होने वाली कमजोरी में राहत मिलती है।
  2. अगर आप वजन घटाने का हर तरीका आजमाते हैं तो एकबार ये तरीका भी आजमाकर देखिए। अचार खाने से वजन कम होता है। दरअसल, इसमें बहुत कम मात्रा में कैलोरी होती है। साथ ही इसमें मौजूद मसाले फैट को बहुत जल्दी टुकड़ों में बांट देते हैं।
  3. अचार में एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर होता है. जो शरीर को फ्री-रेडिकल्स से सुरक्षित रखने का काम करता है। ऐसे में अगर आप नियंत्रित मात्रा में इसका सेवन करते हैं तो ये काफी फायदेमंद है।
  4. कुछ शोधों की मानें तो मधुमेह में अचार खाना फायदेमंद होता है। सप्ताह में एकबार अचार खाना फायदेमंद रहेगा. मधुमेह के मरीजों को आंवले के अचार का सेवन करना चाहिए।
  5. अचार विटामिन ‘के’ के अच्छे माध्यम होते हैं. ये विटामिन ब्लड क्लॉटिंग के लिए उत्तरदायी होता है। खासतौर पर चोट आदि लगने पर। अचार खाने का ये सबसे बेहतरीन फायदा है।
  6. अचार खाने से उपापचय की क्रिया भी सक्रिय रहती है और इसमें मौजूद फाइबर्स की मदद से पाचन क्रिया भी सुचारू बनी रहती है।
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी नगर निगम की ओर से गौरक्षक दल का गठन, मुख्य मार्गों से हटायेंगे आवारा पशु

नियमित रूप से अचार का सेवन करने से हो सकती हैं स्वास्थ्य से जुड़ी ये समस्याएं –

कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है।
अगर आप अचार का ज्यादा सोवन करते हैं तो इससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा रहता है। अचार को लंबे समय तक नमी से बचाने के लिए इसमें ज्यादा तेल डाला जाता है। यही वजह है कि अचार खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा बना रहता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना दिल से जुड़ी बीमारियों को न्यौता देता है।

यह भी पढ़ें -   चुनाव नतीजों मे कुछ भी अप्रत्याशित नही, बल्कि स्वाभाविक है: चौहान

हो सकती है सूजन की दिक्कत
अचार का ज्यादा सेवन करने की वजह से शरीर में सूजन की दिक्कत भी हो सकती है। क्योंकि अचार को तैयार करने और इसको लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए इसमें जिन प्रिसजर्वेटिव का इस्तेमाल किया जाता है, वो शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इसी वजह से अचार के ज्यादा सेवन से शरीर में सूजन की दिक्कत हो सकती है। हालांकि, अगर आप घर का बना अचार खाते हैं तो ज्यादा नुक्सान नहीं होगा।

एसिडिटी की समस्या
अचार में ज्यादा मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही सिरके का इस्तेमाल भी कई तरह के अचार में किया जाता है। इसके लंबे समय तक लगातार सेवन से आपको एसिडिटी और अल्सर होने का खतरा बना रहता है। इसके साथ ही कई और दिक्कतें भी शरीर में हो सकती हैं।

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या
अचार के ज्यादा सेवन से ब्लड प्रेशर हाई होने का खतरा भी बना रहता है। किसी भी तरह के अचार में नमक का इस्तेमाल काफी मात्रा में किया जाता है। इसके लगातार सेवन की वजह से शरीर में नमक की मात्रा ज्यादा हो सकती है, जिसके चलते हाइपरटेंशन और दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। इससे साथ ही वॉटर रिटेंशन की दिक्कत भी हो सकती है।

Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440