शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोपी पर पुलिस की सख्ती, बाउंसरों और हथियारबंद गार्डों पर कार्रवाई

खबर शेयर करें

क्षेत्र में दहशत फैलाने की शिकायत के बाद पुलिस ने किया सत्यापन, हथियार जब्त कर शुरू की कानूनी कार्रवाई

समाचार सच नैनीताल/भवाली। शादी का झांसा देकर युवती के साथ संबंध बनाने के आरोप में दर्ज मुकदमे के बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के साथ घूम रहे बाउंसरों और हथियारबंद निजी गार्डों का सत्यापन करते हुए उनके दस्तावेजों और हथियारों की जांच की। जांच में शस्त्र लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन और क्षेत्र में भय का माहौल बनाने की पुष्टि होने पर पुलिस ने हथियार जब्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 14 मई 2026 को एक युवती ने मल्लीताल कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ अवैध संबंध बनाए। शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की गई। पुलिस विभिन्न साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

यह भी पढ़ें -   वरिष्ठ नागरिक समिति की बैठक में कई अहम निर्णय, 25 मई को होगा शरबत वितरण कार्यक्रम

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी द्वारा तथाकथित बाउंसरों और हथियारबंद लोगों को साथ लेकर क्षेत्र में घूमकर भय और दहशत का माहौल बनाया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भवाली क्षेत्र में आरोपी के साथ रहने वाले बाउंसरों और निजी गनरों को थाने बुलाकर उनका सत्यापन, पूछताछ और हथियारों के लाइसेंस की जांच की।

जांच में सामने आया कि एक शस्त्र लाइसेंस धारक द्वारा अपनी निजी सुरक्षा के लिए जारी हथियार का इस्तेमाल आरोपी को सुरक्षा देने में किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार हथियार के प्रदर्शन और हथियारबंद लोगों के साथ क्षेत्र में घूमने से आम लोगों में डर और आतंक का माहौल बन रहा था। शस्त्र लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर हथियार जब्त कर लिया है। साथ ही लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें -   10 हजार का इनामी गैंगस्टर ‘गन्नू’ गिरफ्तार, लंबे समय से फरार आरोपी को रुद्रपुर से दबोचा

इसके अलावा दो अन्य बाउंसरों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सभी संबंधित लोगों से सख्त पूछताछ करते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति को हथियारों और बाउंसरों के दम पर कानून व्यवस्था प्रभावित करने या समाज में भय का माहौल बनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध रूप से हथियारबंद लोगों और तथाकथित बाउंसरों के जरिए दबाव बनाने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऑपरेशन प्रहार के तहत ऐसे लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440