उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, 21 अगस्त को कई जिलों में अलर्ट

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून।
उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के चलते भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार, 21 अगस्त को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम की स्थिति को देखते हुए ऊधमसिंह नगर जिले में 21 अगस्त को सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

प्रदेश में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण पहाड़ से लेकर मैदान तक जनजीवन प्रभावित है। कई स्थानों पर सड़कें बाधित होने, जलभराव और भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने 21 अगस्त को टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून और नैनीताल जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में बारिश का दौर 24 अगस्त तक जारी रहने की संभावना है। अगले कुछ दिन उत्तराखंड के लिए मौसम के लिहाज से चुनौतीपूर्ण रह सकते हैं। कई इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: मातृ नवमी पर आज होगा माता का श्राद्ध, जानें 4 अक्टूबर 2026 का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

मौसम विभाग ने बारिश के दौरान लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में लोगों को अनावश्यक रूप से पहाड़ों की यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें -   दिनेश आर्य को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर महेंद्र नागर ने दी बधाई

वहीं, भारी बारिश के चलते नदियों और बरसाती नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है। इससे मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ और जलभराव का खतरा भी बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को नदी-नालों के किनारे जाने से बचने और प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है।

प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि मौसम खराब होने की स्थिति में अनावश्यक यात्रा से बचें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन तंत्र से संपर्क करें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440