नैनीताल के गौनियारौं गांव में स्मृति क्रिकेट टूर्नामेन्ट 14 से

खबर शेयर करें

उत्तराखण्ड के लोक गायक पप्पू कार्की, पुष्कर गौनिया व राजेन्द्र गौनिया की स्मृति में आयोजन

समाचार सच, नैनीताल/ओखलकाण्डा। नव ज्योति क्रिकेट क्लब नैनीताल जिले के ब्लाक ओखलकाण्डा ग्राम गौनियारौं में उत्तराखण्ड के लोक गायक स्व. पप्पू कार्की, स्व. पुष्कर गौनिया व स्व. राजेन्द्र गौनिया की याद में 14 जनवरी से स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   ६ जून २०२६ शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

उक्त जानकारी देते हुए क्लब के अध्यक्ष मदन गौनिया ने बताया कि विगत कई वर्षों से उक्त आयोजन किया जा रहा हैं। टूर्नामेंट में सभी ग्रामसभाओं की टीमें प्रतिभाग करती हैं। टूर्नामेंट की सभी तैयारियां जोर-शोर चल रही हैं। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के फाईनल विजेता टीम को 31 हजार रुपये व आकर्षक ट्राफी तथा उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये व ट्राफी दी जायेगी। जबकि प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट व मैन ऑफ द मैच को एक मोबाइल पुरस्कार के रूप में दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें -   राहुल गांधी की बातों को देश गंभीरता से नहीं लेता: धामी, बोले- सेना के शौर्य पर सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण

उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट को सफल तैयारियों में क्लब के संरक्षक गजेन्द्र गौनिया, उपाध्यक्ष कुन्दन गौनिया, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र गौनिया, सचिव पंकज गौनिया, जयपाल गौनिया, उपसचिव भगवान गौनिया, कुशल गौनिया, चन्दन गौनिया, राज गौनिया, मदन गौनिया, गिरधर गौनिया आदि सदस्य लगे हुए हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440