सितंबर में ही करने होंगे पुलिस मुख्याल को प्रमोशन
समाचार सच, देहरादून। दारोगाओं के बाद अब सिपाहियों और हेड कांस्टेबलों को भी जल्द प्रमोशन का तोहफा मिल सकता है। प्रमोशन की प्रक्रिया इसी माह पूरी हो सकती है। इस प्रमोशन के बाद नई भर्तियों का भी रास्ता खुलेगा। हाल ही में 88 सिविल पुलिस के दारोगा इंस्पेक्टर पद पर प्रमोट हुए हैं। इसके बाद अब सिपाहियों और हेड कांस्टेबलों की बारी है। उन्हें भी जल्द ही यह लाभ मिलने वाला है। डीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि सितंबर माह में ही प्रमोशन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इस माह में करीब 700 सिपाही हेड कांस्टेबल बनेंगे। इनके साथ ही 40 हेड कांस्टेबल दारोगा पद पर पदोन्नति पा सकेंगे।
डीजी ने बताया कि मौजूदा नियमावली के अनुसार सभी का प्रमोशन किया जाएगा। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है कि समय पर सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। ताकि, समय से उन्हें प्रमोशन का लाभ मिल सके।
इनमें कुछ कर्मचारी ऐसे भी हैं जो रिटायरमेंट के करीब हैं। ऐसे में उन्हें समय से प्रमोशन मिलेगा तो उनकी आगे की प्रक्रिया में भी लाभ मिल सकेगा। यानी उन्हें पेंशन आदि की का लाभ भी प्रमोशन के बाद उसी के हिसाब से दिया जाता है।
उत्तराखंड आरक्षी एवं मुख्य आरक्षी सेवा नियमावली 2018 में संशोधन करने से गृह विभाग ने इनकार कर दिया है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि संशोधन का कोई औचित्य नहीं है। इस आधार पर गृह विभाग ने कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल का वरिष्ठता के तहत प्रमोशन करने के आदेश दिए हैं। लिहाजा पुलिस मुख्याल को प्रमोशन अब सितंबर में ही करने होंगे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












