ऐसे हर्बस के बारे में बताते हैं जो पुराने से पुराने जुकाम कैसे ठीक करें? आजमाएं ये आयुर्वेदिक हर्ब्स

खबर शेयर करें

Tells about such herbs that how to cure chronic cold? Try These Ayurvedic Herbs

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। पुराना से पुराना जुकाम कैसे ठीक करें (how to cure chronic cold) , ये सवाल बहुत से लोग करते हैं। पर इनमें से ज्यादातर लोग इसका नेचुरल उपाय चाहते हैं। ऐसी स्थिति में आप सर्दी-जुकाम की समस्या में इन हर्ब्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। पर प्रश्न ये है कि किन हर्ब्स की मदद से आप सर्दी-जुकाम (Cold) को ठीक कर सकते हैं। साथ ही इनका आप सेवन कैसे करेंगे और कैसे ये आपके लिए फायदेमंद होंगे। तो, आइए हम आपको बताते हैं ऐसे 5 हर्बस (5 herbs) के बारे में जो सर्दी-जुकाम में कारगर तरीके से काम आ सकते हैं।

पुराना से पुराना जुकाम में आजमाएं ये 5 आयुर्वेदिक हर्ब्स –

काली मिर्च
काली मिर्च को पीस कर अगर आप शहद के साथ इसका सेवन करें तो ये कफ तोड़ने और इसे बाहर निकालने में आपकी मदद करेगी। इसके अलावा ये सीने की जगड़न को कम करने में भी कारगर तरीके से काम करती है। दरअसल, काली मिर्च में एंटीवायरल गुण होता है, साथ ही इसके एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देते हैं और सांस की बीमारियों से बचाते हैं। तो, अगर आपको बहुत ज्यादा जुकाम हो रखा है तो आप इस जड़ी-बूटी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में मीडिया शिक्षा का बड़ा बदलाव, अब पढ़ाई जाएगी एआई और प्राचीन भारतीय संचार व्यवस्था

लेमनग्रास
लेमनग्रास सर्दी और फ्लू के लक्षणों से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। यह पारंपरिक रूप से चाय में डाल कर लिया जाता है। यह चाय एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है जो फ्लू जैसे लक्षणों को कम करने में मदद करती है। जबकि इसका विटामिन सी खांसी के इलाज में भी मदद करता है। एक और तरीका है जिसमें लेमनग्रास लिया जा सकता है, लेमनग्रास के पत्ते को पीस लें और इसे गुड़ के साथ पका कर लें। ये आपकी पुरानी जुकाम को करने में मदद करेगी।

मुलेठी
मुलेठी फ्लू के लक्षणों को कम करने में मददगार है। ये खांसी या सर्दी से जूझने वाले लोगों के लिए प्रभावी तरीके से काम करती है। इसका सेवन उसी तरह किया जा सकता है जैसे कफ सिरप लिया जाता है। इसके लिए मुलेठी को पीस लें अब इसे 2 गिलास पानी में पकाएं। पानी को गाढ़ा होने दें। अब ठंडा होने पर इसे एक बोतल में भर कर रख लें। रात को सोने से पहले 1 चम्मच इस सिरप में छोड़ा सा शहद डाल कर लें। कुछ दिनों तक ऐसा करें और आपको इसका फर्क देखने को मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें -   बड़ी खबर… पहाड़ों की मुश्किल राहों का आसमानी समाधान? अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने उड़ाया पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल, 40 मिनट का सफर 12 मिनट में पूरा करने का दावा

नीलगिरी
नीलगिरी के पत्तों को पानी में डाल कर उबाल लें। अब इसका भाप लें। ऐसा करने से आप साइनस और ब्रोन्कियल संक्रमणों को दूर करने में मदद मिल सकती है। साथ ही आप इसके तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे कि आप इसके तेल से छाती की मालिश कर सकते हैं जो कि कंजेशन को कम करने में मदद करती है।

तेजपत्ता
तेजपत्ता हमारी रसोई की सबसे आम चीज है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। अगर आपको बहुत पुराना जुकाम है तो आपको रेगुलर तेज पत्ते की चाय लेनी चाहिए। ये आपके शरीर को गर्म रखेगी, इम्यूनिटी बढ़ाएगी और आपको कई संक्रामक बीमारियों से बचने में मदद करेगी। तो, इस तरह आप इन हर्ब्स की मदद से पुराने जुकाम से छुटकारा पा सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440