औषधीय गुणों से भरपूर काले लहसुन से शरीर को मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ, ऐसे करें इसका सेवन

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। काला लहसुन, सफेद लहसुन का ही एक रूप होता है। इसे फर्मेंटेशन के द्वारा तैयार किया जाता है। यह कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है और डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों में फायदेमंद साबित होता है।

हमारे घर की रसोईयो में सालों से हर दिन के खाने में सफेद लहसुन का इस्तेमाल होता आ रहा है। सफेद लहसुन के कई फायदे होते हैं जिनके बारे में हम सभी अच्छे से वाकिफ होंगे। लेकिन आपको यह बात जानकार हैरानी होगी कि सफेद लहसुन के अलावा काला लहसुन भी होता हैं। जी हाँ, आपने बिलकुल सही सुना। काला लहसुन, सफेद लहसुन का ही एक रूप होता है। इसे फर्मेंटेशन के द्वारा तैयार किया जाता है। यह कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है और डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों में फायदेमंद साबित होता है।

कैंसर के इलाज में मददगार
सफेद लहसुन की तुलना में काले लहसुन में एंटी ऑक्सीडेंट ज्यादा पाए जाते हैं। इसके अलावा काले लहसुन में पॉलीफेनॉल, अल्कलाइन और फ्लेवोनाइड तत्व भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। यह सभी तत्व ब्लड कैंसर, पेट के कैंसर और कोलन कैंसर से बचाव करने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 31 अगस्त 2026, सोमवार | संकष्ट हर चतुर्थी पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी

हृदय रोगों को रोकने में मददगार
काले लहसुन दिल के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। काले लहसुन में एलिसिन मौजूद होता है जो प्राकृतिक रूप से खून पतला करने में मदद करता है। इसकी वजह से हार्ट ब्लॉकेज से संबंधित परेशानियाँ नहीं होती हैं। इसके अलावा यह ब्लड में ट्राइग्लिसराइड्स और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को भी कम करता है।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 14 दिवसीय निःशुल्क CCTV कैमरा व स्मोक डिटेक्टर प्रशिक्षण के लिए आवेदन शुरू

इम्युनिटी को बढ़ाने में मददगार
काले लहसुन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की इम्युनिटी को भी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

ऐसे करें इसका सेवन
आप काले लहसुन का सेवन मसाले की तरह कर सकते हैं या फिर रोजाना इसकी एक कली को कच्चा चबा कर भी खा सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440