इन बीमारियों को जड़ से खत्म कर सकती है किचन में मौजूद ये चीजें

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। आज के दौर में ज्यादातर काम-काजी लोग अपने ऑफिस में अधिकतर समय बैठकर काम करते हैं। शारीरिक गतिविधियां न के बराबर होने और वर्क प्रेशर होने की वजह से उन्हें कई तरह के हेल्थ इश्यूज का सामना करना पड़ता है। ऐसा महिलाओं के साथ ज्यादा होता है क्योंकि उनको घर और दफ्तर दोनों जगह की जिम्मेदारी निभानी होती है। ऐसे में गैस, सिरदर्द, तनाव, अपच, एसिडिटी या थकान लगने जैसी समस्याओं का अकसर सामना करना पड़ता है। लेकिन इस तरह की छोटी-छोटी बीमारियों के लिए हर बार दवा का सेवन किया जाना सही नहीं है। ऐसे में आप अपने किचेन में मौजूद कुछ मसाले-सब्जियों का इस्तेमाल कर इन बीमारियों से राहत पा सकती हैं। इनके बारे में जानकर आप भी इन्हें आजमा सकती हैं। यह भी ध्यान रखें कि कोई शारीरिक समस्या लंबे समय तक अगर बनी रहे या बढ़ने लगे तो डॉक्टर से सलाह लेने में देर नहीं करनी चाहिए।

नींबू
नींबू विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर होता है। यह विटामिन-सी का बेहतरीन सोर्स है। इसलिए इसका सेवन करना इंफेक्शन से बचाव में लाभदायक होता है। अगर आपको अपच की समस्या है तो नीबू का सेवन फायदेमंद है। इसका रस पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में फायदेमंद होता है। नीबू के नियमित सेवन से अस्थमा, टौंसिलाघ्इटिस और गला खराब होने की समस्या में भी आराम मिलता है। इसके अलावा नीबू ब्लड प्रेशर, तनाव को भी कम करने में मदद करता है। नीबू पानी लिवर की समस्याओं और डायरिया में भी फायदेमंद होता है। इसके अलावा नीबू एक ब्लीचिंग एजेंट है, जिसे चेहरे पर लगाने से चेहरे पर रोनक आती है। त्वचा पर इसके इस्तेमाल से दाग-धब्बे भी दूर होते हैं।

अदरक
अदरक के सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इसीलिए कोरोना काल में लोगों ने काढ़ा बनाने के लिए अदरक का खूब इस्तेमाल किया था। इसमें कई तरह के मिनरल्स और विटामिंस पाए जाते हैं, जो आपको कई तरह की शारीरिक समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करते हैं। अगर आप मॉर्निंग सिकनेस या हमेशा थकान महसूस होने से परेशान हैं, तो इसका सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह पेट की गड़बड़ियों जैसे गैस, एसिडिटी, अपच और कब्ज को दूर करता है। इसके साथ ही सर्दी-जुकाम और खांसी में अदरक का सेवन करना लाभकारी है।

अजवाइन
नियमित रूप से अजवाइन का सेवन करने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। यह पेट दर्द, एसिडिटी में आराम दिलाता है। आप अजवाइन को मुंह में रखकर चबा सकती हैं। अजवाइन, सेंधा नमक, हींग और सूखे आंवले को पीसकर बराबर मात्रा में शहद के साथ सुबह-शाम लेने से खट्टी डकार आने की समस्या ठीक होती है। दाद-खुजली वाले स्थान पर अजवाइन का पेस्ट लगाने से इसकी समस्या धीरे-धीरे ठीक होने लगती है। अगर आपके बच्चे के पेट में कीड़े हैं, तो आप उसे अजवाइन और काला नमक गर्म पानी के साथ खिला सकती हैं। उसे आराम मिलेगा।

बड़ी इलायची
बड़ी इलायची भी आपके स्वास्थ्य के लिए काफी उपयोगी है। इसमें भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है। यह सांस संबंधी समस्याओं को भी ठीक करने में मददगार होता है। यह यूरिनेशन को सही रखता है और लिवर की बीमारियों को भी दूर करता है। सिरदर्द होने पर आप इसका सेवन कर सकती हैं। इसके अलावा तनाव में भी इसका सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। आप इसका सेवन काढ़े में या सब्जी में कर सकती हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440