मामा को भांजे ने इस तरह लगाया आठ लाख का चूना

खबर शेयर करें

समाचार सच, बागेश्वर। यहां जनपद में एक भांजे ने अपने मामा को ही आठ लाख रुपये का चूना लगा दिया। आज साइबर क्राइम का खुलासा करते हुए एसओजी व पुलिस की टीम ने आरोपित भांजे को गिरफ्तार कर सामान और नकदी बरामद की।
जानकारी के मुताबिक मजियाखेत में रहने वाले मधन सिंह टंगड़िया के खाते से पिछले कुछ दिनों में आठ लाख रुपए गायब हो गए। जब इसकी जानकारी लगी तो उनके होश उड़ गये। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि मधन सिंह के एकाउंट में से पिछले सात महीनों से लगातार पैसे गायब हो रहे है। एक दिन में पांच से 6 ट्रांजेक्शन हुए हैं। पुलिस की शक की सुई इनके आस-पास रहने वाले परिजन व रिश्तेदार पर गई। जब जांच की तो उनके हाथ उनका भांजा राजेंद्र सिंह दफौटी पुत्र श्याम सिंह दफौटी निवासी मालता चढ़ा। उसके पास से लाखों का माल बरामद हुआ। जो हाल ही में खरीदा गया था। पुलिस ने जब पूछताछ की तो उसने सारी कहानी बता दी। पुलिस ने उसके पास से 18 हजार की नकदी और एकांउट से 22900 रुपए बरामद किए। एकाउंट फ्रीज करा दिया गया है।
इधर पुलिस को आरोपित भांजे राजेंद्र सिंह दफौटी ने बताया है कि उसने अपने मामा के घर में अनुपस्थिति के दौरान उनके मोबाइल और एटीएम का प्रयोग कर आनलाइन शापिंग कंपनी एमेजन में अपना एकाउंट बनाया। मामा के एटीएम की डिटेल डालने के बाद उनके मोबाइल में आया ओटीपी डाला और 8 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन कर लिया। पुलिस ने बताया कि उसके बाद भांजे ने आनलाइन शापिंग कर मंहगें-मंहगे शौक पूरे किए। यहां पर उसने एक भूल कर दी। उसने अपने लोकल एकांउट में भी कुछ पैसे ट्रांजेक्शन कर दिए। जब जांच की तो वह पकड़ में आ गया। पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने साढ़े तीन लाख का सामान व नकदी बरामद की है। आरोपित से और पूछताछ की जा रही है। पीड़ित को सामान दे दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440