दुखदः नैनीताल घूमने निकला परिवार कभी घर नहीं लौटा, खाई में समाई खुशियां, मां-बाप समेत दो मासूमों की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। घूमने आए एक परिवार की खुशियां कुछ ही पलों में मातम में बदल गईं, जब उनकी कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पति-पत्नी, उनके दो बच्चों और चालक समेत पांच लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

हादसा भवालीगांव बाईपास के पास कैंची धाम क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे हुआ। बताया जा रहा है कि परिवार नैनीताल घूमने आया था और किसी परिचित से मिलने भवाली गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक कार अनियंत्रित होकर करीब 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन के गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें -   २१ मई २०२६ बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कैंची धाम क्षेत्र में फूड वैन लगाने वाले एक व्यक्ति ने कार को खाई में गिरते देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। गहरी खाई में गिरने से वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था और सभी लोग अंदर गंभीर हालत में फंसे हुए थे।

रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतकों की पहचान भूपेंद्र सिंह चुफाल (48), उनकी पत्नी सीमा चुफाल (45), पुत्र वासु चुफाल (19), पुत्री रावी चुफाल (12) और वाहन चालक अनुज कुमार मिश्रा (33) के रूप में हुई है। परिवार मूल रूप से उधम सिंह नगर के खटीमा का रहने वाला बताया जा रहा है, जो वर्तमान में लखनऊ में रह रहा था।

यह भी पढ़ें -   भीषण गर्मी का असर: स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव

बताया जा रहा है कि परिवार 19 मई को नैनीताल घूमने पहुंचा था। किसी ने नहीं सोचा था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। हादसे ने एक ही पल में पूरे परिवार को खत्म कर दिया।

नैनीताल के सीओ रविकांत सेमवाल ने बताया कि वाहन लखनऊ नंबर का था। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन का अनियंत्रित होकर खाई में गिरना माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440