उत्तराखंड में वाहन खाई में गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, उत्तरकाशी। उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में हादसा हुआ है। उत्तरकाशी जिले के त्यूणी में अनियंत्रित बोलेरो वाहन गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार यह हादसा शुक्रवार देर रात शिलगांव खत के कथियान-डांगूठा मार्ग पर ऐठान के पास हुआ। मृतकों की शिनाख्त ग्राम ऐठान निवासी जयेंद्र सिंह (48) व हुकम सिंह (40) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों सेब बगीचे से रात को घर लौट रहे थे, तभी दोनों हादसे का शिकार हो गए।

यह भी पढ़ें -   पितृ पक्ष 2024: घर में पीपल का पौधा उगने से लेकर कुत्ते का रोना, श्राद्ध पक्ष के पहले मिले ये संकेत तो रहें सावधान!

राजस्व पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। वहीं हादसे के बाद ऐठान गांव में मातम पसरा हुआ है।

Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440