उत्तराखण्ड के शिक्षा मंत्री के पुत्र अंकुर की बरेली में सड़क हादसे में मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर। उत्तराखण्ड के शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डेय के पुत्र अंकुर पांडेय की मंगलवार देर रात को बरेली के पास एक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उनके एक पारिवारिक दोस्त की भी मौत हो गयी हैं। जबकि एक अन्य घायल साथी को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डे के छोटे पुत्र 24 वर्षीय अंकुर पांडे अपने निजी वाहन से बीती रात गोरखपुर के लिए जा रहे थे। उनके साथ कार में मुन्ना गिरी और पिंकू यादव भी मौजूद थे। गाड़ी अंकुर खुद ही चला रहे थे। रास्ते में बरेली के पास फरीदपुर और रजउ के नजदीक ट्रक और कार की आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गयी। इस दर्दनाक हादसे में अंकुर पांडे और उनके साथी मुन्ना गिरी की मौत हो गई, जबकि पिंकू यादव गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल पिंकू यादव को बरेली के एक निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

आज सुबह करीब पांच बजे अंकुर का शव शिक्षा मंत्री के आवास गोविंदपुर गूलरभोज में पहुंच गया। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डेय भी देहरादून से सुबह ही गूलरभोज पहुंचे। शोक का समाचार सुनकर उनके आवास पर हजारों लोगों का जनसैलाब उमड़ा पड़ा। अरविंद पाण्डे के पुत्र के निधन की खबर से हर कोई स्तब्ध है।

दिवंगत अंकुर पाण्डे का अंतिम संस्कार आज प्रातः 11 बजे गूलरभोज कोपा कृपाली स्थित दंडी नदी के घाट पर कर दिया। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य सहित भारी संख्या राजनैतिक दलों नेतागण व जनमानस मौजूद था।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440