हरे चने खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं, दूर करता है कई गंभीर बीमारियां, आज से ही खाना करें शुरू

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। सर्दियों का मौसम हो और हरे चने को नहीं खाया तो कुछ नहीं खाने जैसी फिलिंग आती है। इसलिए अगर ठंड का मौसम है, तो हरे चने को जरूर खाएं और जो लोग नहीं खाते है, तो उनको भी जान लेना चाहिए कि आखिर छोटा-सा दिखने वाले हरे चने में कितने गुण होते है और यह सेहत के लिए कितना जरूरी होता है।

आम भाषा में हरे चने को छोलिया कहते है, जो खाने में स्वाद के लिहाज से भी बहुत ही बेहतर होता है। ठंड में लोग इसे सब्जी या फिर इसका अचार भी बना लेते हैं। इसका सेवन करने से कई फायदे मिलते है, जो सेहत के लिहाज से बहुत ही अच्छे माने जाते हैं, तो चलिए जान लेते हैं कि हरे चने खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं।

हरे मटर के फायदे
वजन कम करता है

हरे चने में फाइबर होता है और इसे फाइबर का पावरहाउस भी कहते हैं। इसको खाने से भरपूर आपको अपने वजन को कम करने में मदद मिलती है। जब आप इसका सेवन करते हैं, तो इसके पोषक तत्वों से पेट भरा रहता है, जिससे आपको फूड इंटेक होता है और आपका वजन कम होने लगता है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 21 सितम्बर 2026, सोमवार भाद्रपद शुक्ल दशमी पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

बालों के लिए फायदेमंद
हरे चने को खाने से अंदरूनी रूप से बालों को पोषण दिया जा सकता है। इसका सेवन करने से आपको बालों को बेहतर मात्रा में प्रोटीन मिलता है, जिससे आपके बालों को टूटने, झड़ने और पतले होने से परेशानी कम हो जाती है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 21 सितम्बर 2026, सोमवार भाद्रपद शुक्ल दशमी पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

शरीर को मिलेगा फोलेट
हरे चने को खाने से आपके शरीर को भरपूर मात्रा में फोलेट मिलेगा, इसमें मौजूद विटामिन बी9 या फोलेट से आपको मूड स्विंग्स, एंजाइटी और डिप्रेशन जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। इसे आप सब्जी में भी खा सकते हैं।

दिल रहेगा सेहतमंद
हरे चने में मौजूद मैग्नीशियम और पौटेशियम आपके ब्लड प्रेशर को कम करता है. ब्लड प्रेशर अगर कंट्रोल में रहेगा तो आपका दिल दुरुस्त रहता है। इसमें प्लांट स्टेरोल सिटेस्टेरोल होता है, जो जरूरत से ज्यादा कॉलेस्ट्रोल को रोकता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440