पैदल चलने के क्या लाभ होते हैं

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। रोज पैदल चलना एक तरह से शरीर के लिए दवा ही है, आज के समय में जहा एक ओर हमारी सुविधाएं बढ़ रही है।
वही दूसरी ओर हमारा शारीरिक कार्य काम होता जा रहा है जिस से तरह तरह के रोग बढ़ते जा रहे है। अगर हम रोज पैदल चलते है तो यह हमारे शरीर को बहुत फायदा करता है।
रोज पैदल चलने के लाभ
-रोज पैदल चलने से रक्त का संचार अच्छा होता है शरीर में रक्त चाप नियंत्रित होता है।
-लो ब्लूड और हाई ब्लूड प्रेसर नियंत्रित होता है रक्त संचार को संतुलित करने में पैदल चलने के बहुत लाभ होते है।
-शरीर का मोटापा कम होता है रोज पैदल चलने से शरीर की चर्बी काम होती है।
-रोज पैदल चलने से पाचन तंत्र अच्छा होता है।
-अगर कब्ज है तो सुबह खाली पेट पानी पीकर पैदल चलने से कब्ज ठीक हो जाता है।
सावधानियां
-रोज पैदल चलना तो फायदा तो देता है आपको लाभ भी होते है लेकिन आपको कुछ सावधानिया भी रखनी चाहिए।
-हमे पैदल चलते समय ये ध्यान रखना चाहिए की शरीर को कोई असुविधा न हो।
-अगर सांस फूल रही है या ज्यादा थकान महसूस हो तो थोड़ा देर रुक कर फिर पैदल चलना चाहिए।
-सुस्त होकर ढीला ढाल होकर चलने से ज्यादा लाभ नही मिलता है, और भी बहुत सारे फायदे होते है, सुबह चलने के तरीके भी आप को जानना आवश्यक है क्योंकि किसी भी कार्य को अगर सही तरीके से किया जाए तो उसका फायदा हमे ज्यादा होता है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440