अचानक सोते वक्त पैर की नस चढ़ जाए तो क्या करें, जानिए नस चढ़ने के कारण

खबर शेयर करें

What to do if you suddenly get a vein in your leg while sleeping, know the reason behind it

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। कई बार सोते वक्त अचानक से पैर की नस चढ़ जाती है, जिसका दर्द असहनीय होता है। जब तक नस ठीक नहीं होती पैर में तेज दर्द होता है। पैरे के अलावा कई बार गर्दन, कंधे, उंगली या हाथ की नस भी चढ़ जाती है। नस पर नस चढ़ने के बाद ठीक से खड़े होना भी मुश्किल हो जाता है। कुछ लोगों को ये समस्या ज्यादा रहती है। ऐसे में समझ नहीं आता कि आखिर ऐसा क्यों होता है। आज हम आपको नस चढ़ने के कारण और उसे ठीक करने का तरीका बता रहे हैं। आइये जानते हैं।

नस चढ़ने का कारण
अगर आपकी नस चढ़ जाती है तो इसका सबसे अहम कारण है शारीरिक कमजोरी। कई बार मांसपेशियों के सिकुड़ने पर भी नस चढ़ने की समस्या हो जाती है। कई बार मसल्स में गांठ बन जाती है, जिससे तेज दर्द होता है। हालांकि ये कोई घबराने वाली स्थिति नहीं है। ये कोई बड़ी समस्या भी नहीं है। नस अपने आप ठीक हो जाती है। कई बार दिन में थकान रहने पर भी रात में सोते वक्त नस चढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें -   दीपावली से पहले हल्द्वानी बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

नस चढ़ने के लक्षण
अचानक नस में तेज दर्द होना, घुटने के नीचे वाले हिस्से में खिचांव होना, गर्दन के आस-पास दर्द होना, चलने-फिरने में परेशानी होना, नस चढ़ने पर क्या करें।

  • ज्यादा थकान होने पर सोते वक्त पैरों की गरम तेल से मालिश करें।
  • नस चढ़ने पर उस जगह की बर्फ से सिकाई करें. इससे आराम मिलेगा।
  • तेज दर्द हो तो नमक की पोटली बनाकर गर्म सिकाई करें।
  • नस चढ़ने पर पोस्चर को बदलें और सीधे खड़े हो जाएं।
  • गर्म हल्दी वाली दूध पिएं।
यह भी पढ़ें -   नेपाल में लैंडिंग के दौरान भिड़े दो हेलिकॉप्टर, भारतीय नागरिक की मौत, चार घायल

इन पोषकतत्वों की कमी से भी चढ़ती है नस
शरीर में विटामिन सी, आयरन और पोटेशियम की मात्रा कम होने पर भी नस चढ़ने की समस्या होने लगती है. इसके अलावा शरीर में पानी की कमी होने या फिर कैल्शियम की कमी से भी नस चढ़ने लगती है। अगर मिनरल्स की कमी हो रही है या फिर आप ज्यादा शराब पीते हैं तो भी नस पर नस चढ़ने की समस्या हो जाती है।

नस चढ़ने पर क्या खाएं
अगर आपको नस पर नस चढ़ने की समस्या ज्यादा रहती है तो खाने में शकरकंद, संतरे का जूस, चुकंदर, आलू, खजूर, दही, टमाटर का सेवन करें। गर्म हल्दी वाला दूध पिएं। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440