फिटकरी की मदद से आप झाइयों की समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। चेहरे की कई समस्याओं को दूर करने के लिए फिटकरी एक रामबाण औषधि है। चेहरे पर फिटकरी का प्रयोग दाग-धब्बों से छुटकारा पाने और साफ-दमकती त्वचा के लिए बहुत प्रभावी उपचार है। इन दिनों लोगों के चेहरे पर झाइयों की समस्या भी काफी देखने को मिल रही है, जिसके शरीर में खून, पोषक तत्वों की कमी, प्रदूषण और धूप में अधिक समय बिताने से लेकर त्वचा संबंधी कोई एलर्जी तक कई कारण हो सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं झाइयों की समस्या को दूर करने में भी फिटकरी बहुत लाभकारी है? जी हां, फिटकरी की मदद से आप झाइयों की समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है।

बहुत से लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि फिटकरी से झाइयां कैसे दूर करें या झाइयों से छुटकारा पाने के लिए चेहरे पर फिटकरी का इस्तेमाल कैसे करें? चिंता न करें, इसमें आपकी मदद करने के लिए हम यहां हैं। यहां पर हम आपको झाइयां दूर करने के लिए फिटकरी का इस्तेमाल कैसे करें? इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

झाइयां दूर करने के लिए इस तरह करें फिटकरी का इस्तेमाल-

  • झाइयों से छुटकारा पाने के लिए आप फिटकरी के पाउडर का प्रयोग कर सकते हैं। आपको आधा छोटा चम्मच फिटकरी पाउडर लेना है और इसे 25-30उस पानी में घोल लेना है। पानी में फिटकरी को अच्छी तरह मिलने तक मिक्स करें।
  • इस मिश्रण को रात में चेहरा धोकर और सोने से आधे घंटे पहले झाइयों और पूरे चेहरे पर लगाएं। कुछ मिनट तक चेहरे की मसाज करें और इस मिश्रण को चेहरे पर छोड़ दें। आधे घंटे बाद सादे पानी से चेहरा धो लें और मॉइस्चराइजर लगाएं।
  • आप चाहें तो इस मिश्रण को त्वचा पर रात भर के लिए भी छोड़ सकते हैं और सुबह सादे पानी से धो लें। ध्यान रखें कि चेहरा धोने के लिए साबुन या फेसवॉश का प्रयोग न करें।
  • इसके अलावा आप झाइयां हटाने के लिए फिटकरी को चेहरे पर फेस पैक की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए आप एलोवेरा या जैतून के तेल में आधा चम्मच फिटकरी डालकर, इसका एक पेस्ट बना सकते हैं। इसे चेहरे पर लगाएं, कुछ मिनट मालिश करें और 20-25 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद सादे पानी से धो लें और त्वचा को मॉइस्चराइज करना न भूलें।
यह भी पढ़ें -   देवशयनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु की पूजा के साथ पूजा-पाठ, मंत्र जप, तप और सेवा को अधिक महत्व दिया जाता है इसके साथ शनिदेव को चढ़ाएं सरसों का तेल और काले तिल चढ़ाने का भी है महत्व

चेहरे के लिए फिटकरी के अन्य फायदे-

  • झाइयां के साथ ही फिटकरी त्वचा से दाग-धब्बों को साफ करती है।
  • यह त्वचा को टाइट करती है, जिससे झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम होती हैं और आप जवां नजर आते हैं।
  • कील-मुंहासों से छुटकारा पाने में मदद करती है।
  • त्वचा को एक्सफोलिएट करती है और डेड स्किन से छुटकारा दिलाती है।
  • त्वचा की रंगत साफ होती है और आपको ग्लोइंग स्किन पाने में मदद मिलती है।
  • पिगमेंटेशन और टैनिंग को साफ करने में भी फिटकरी बहुत लाभकारी है।
यह भी पढ़ें -   देवशयनी एकादशी चातुर्मास 2026: इन चार माह तक पूजा-पाठ, जप, तप और दान का विशेष महत्व माना जाता है

इस तरह फिटकरी का इस्तेमाल करने से आपको झाइयों को जल्द छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है। हालांकि, अगर झाइयां किसी मेडिकल कंडीशन, आनुवंशिकी या शरीर में कुछ कमियों के कारण हैं, तो ऐसे में आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। जिससे कि वह आपको सही उपचार प्रदान कर सके।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440