आसान हेल्थ टिप्स के जरिए आप खुद का ध्यान रख सकते हैं

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। नियमित रूप से व्यायाम करें। ये आपके ब्लड प्रेशर को कम करता है। इससे आपका हृदय स्वस्थ रहता है। रक्तचाप के स्तर ठीक बनाए रखने के लिए आधा घंटा पैदल सैर कर सकते हैं।

फिटनेस का ध्यान तो हर कोई रखना चाहता है। लेकिन कुछ लोग समय के न रहते भी अपना खयाल नहीं रख पाते हैं। वहीं इन आसान हेल्थ टिप्स के जरिए आप खुद का ध्यान रख सकते हैं।

शरीर का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। बहुत से लोग इसके लिए मेहनत भी करते हैं। लेकिन कुछ लोग काम में व्यस्त रहने के कारण कुछ भी नहीं कर पाते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं अपनी सेहत का ख्घ्याल रखने के कुछ आसान टिप्स, जिसका पालन आप अपने व्यस्त शेड्यूल के बीच भी आसानी से कर सकते हैं। आप इन आसान टिप्स के जरिए अपने आपको स्वस्थ रख सकते हैं।

दिन में 12 से 14 गिलास पानी पिएं
शरीर की हर कोशिका को अपना काम सही से करने के लिए पानी की जरूरत होती है। अपने आपको हाइड्रेट रखना हेल्दी रखने जैसा है।

यह भी पढ़ें -   गंगोत्री हाईवे पर मौत का मंजर! गहरी खाई में गिरकर नदी में समाई इनोवा, चार शव बरामद, कई के लापता होने की आशंका

15 मिनट सूरज की धूप लें
हम सब जानते हैं कि सूरज से हमें प्राकृतिक तौर पर विटामिन क् मिलता है, जो हमारी मेंटल हेल्थ और फिजिकल हेल्थ के लिए लाभकारी है।

10,000 हजार कदम चलें
कोई भी फिजिकल एक्टिविटी तब करना आसान हो जाता है, जब आप उसे ट्रैक करते हैं। आप हर दिन कितने कदम चले, इसके लिए आप ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐप के अलावा आप फिटनेस बैंड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कोशिश करें कि हर दिन आप 10,000 या उससे ज्यादा कदम चलें।

हर दिन 15 मिनट मेडिटेशन करें
कोशिश करें कि हर दिन आप 15 मिनट अपने लिए निकालें। अगर आपको मेडिटेशन नहीं करना आता है तो आप 15 मिनट खाली अपने साथ भी समय बिता सकते हैं।

कार्डियो एक्सरसाइज भी करें
कार्डियो एक्सरसाइज आपके हृदय के लिए काफी हेल्दी है। इसके लिए आप डांस, योगा, साइकिलिंग और रनिंग कर सकते हैं। ये एक्सरसाइज आप हफ्ते में 5 बार कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक प्लान, 6 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों की नो एंट्री, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

स्क्रीन पर एक सीमा तक ही देंखे
लंबे समय तक स्क्रीन देखते रहने से आपकी आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे आपकी नींद और मेंटल हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ता है। कोशिश करें कि सोने से पहले आधे घंटे तक स्घ्क्रीन न देखें।

20-20-20 के नियम का पालन करें
हम लोग लंबे समय तक डिवाइस पर काम करते हैं। अपनी आंखों को आराम देने के लिए हर 20 मिनट में 20 फीट दूरी पर 20 सेकेंड तक देखें।

6 से 7 घंटे की नींद लें
सोने का समय ऐसा होता है. जब आपके शरीर को दिनभर की थकान से आराम मिलता है। इसलिए 6 से 7 घंटे सोना आपके शरीर और मेंटल हेल्थ के लिए बेहद जरूरी है।

लाल रंग के फूड्स
कोशिश करें कि आप लाल रंग के खाने का भी सेवन करें। इसमें फल और सब्जी आदि शामिल हो सकता है। जैसे चुकंदर और अनार आदि। ये हाइपरटेंशन के रिस्क को कम करता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440