दबी हुई नस को खोलने के लिए आप कुछ असरदार घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं

खबर शेयर करें

You can take help of some effective home remedies to open a clogged vein.

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। आधुनिक समय में लोगों का लाइफस्टाइल काफी ज्यादा खराब होने लगता है। लगातर एक ही जगह पर बैठकर काम करने से लेकर खानपान में गलत चीजों को शामिल करने लगे हैं, जिसके कारण शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इन समस्याओं में नसों का दबना भी शामिल है। कई लोग नस दबने की परेशानी को हल्के में लेते हैं, जो आगे जाकर गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए अगर आपकी नस दब गई है तो इसका तुरंत इलाज करें। दबी हुई नस को खोलने के लिए आप कुछ असरदार घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं दबी नस का इलाज कैसे करें ?

दबी नस का उपचार –

दबी नस की परेशानी को दूर करने के लिए आप घर की कई चीजों का प्रयोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ असरदार तरीके-

यह भी पढ़ें -   गुलदार की खाल के साथ तस्कर दबोचाः चल्थी चेकपोस्ट पर पुलिस-वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

चूने से खोलें दबी नस
दबी हुई नस को खोलने के लिए आप चूने का प्रयोग कर सकते हैं। इसका प्रयोग आप दही, लस्सी या फिर जूस के साथ कर सकते हैं। इसके लिए लस्सी या फिर जूस लें, इसमें 1 चुटकी चूना मिक्स कर लें। इसके बाद सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। इससे दबी हुई नस को खोलने में मदद मिलती है। हालांकि, ध्यान रखें कि आपको पान वाले चूने का प्रयोग करना है।

दबी नस का मेथी के बीजों से करें इलाज-
दबी नस की परेशानी को दूर करने के लिए आप मेथी के बीजों का प्रयोग कर सकते हैं। यद दबी नस को दर्द से छुटकारा दिला सकता है। इसके लिए मेथी के बीजों को पानी में भिगो दें। इसके बाद इस बीजों को पानी से निकालकर अच्छी तरह से ब्लेंड करें। अब इस पेस्ट को प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे दबी नस की परेशानी दूर होगी। साथ ही दर्द और चुभन भी कम होगा।

सिंगार की पत्तियों से दबी नस का करे इलाज
सिंगार के पौधे को आप दबी नस को खोलने के लिए उपयोग में ला सकते हैं। सिंगार को पतिजात भी कहा जाता है। इसका प्रयोग करने के लिए सिंगार की कुछ पत्तियां लें। अब इन पत्तियों को पानी में डालकर अच्छी तरह से उबाल लें। अब इस पानी का कुछ दिनों तक सेवन करें। इससे दबी नस को खोलने में मदद मिलेगी। ध्यान रखें कि आपको एक दिन में 4 से 5 पत्तियों का प्रयोग करना है। इससे अधिक पत्तियों का इस्तेमाल न करें।

यह भी पढ़ें -   किचन सिंक में पानी रूकने की वजह से हो रही है परेशानी तो बिना पलम्बर के पाएं तुरन्त निजात

सेंधा नमक से करें दबी नस का उपचार
दबी नस की परेशानी को कम करने के लिए आप सेंधा नमक का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए 1 बाल्टी लें। इसमें पानी को अच्छी तरह से गर्म करें। इसके बाद इस पानी में सेंधा नमक को पोटली में भरकर डाल दें। इसके बाद इस पानी से नहाएं। इससे नसों में होने वाली दर्द की परेशानी से छुटकारा मिलेगा।

नोट: दबी नस की परेशानी को कम करने के लिए आप इन असरदार घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर इन उपचार से आपको अधिक लाभ नहीं मिल पा रहा है तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। ताकि नसों में होने वाली समस्याओं को गंभीरता को कम किया जा सके।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440