समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। आयुर्वेदिक डॉक्टर रेखा राधामनी हमें आए दिन ही सेहत से संबंधित तमाम तरह की जानकारियां देती हैं। वे सोशल मीडिया के जरिए लोगों को सेहतमंद और हमेशा फिट रहने के तरीके बताती हैं जो बेजोड़ हैं और इन्हें फॉलो करने से किसी साइड इफेक्ट का भी कोई झंझट नहीं है। क्योंकि डॉ. रेखा हमेशा केमिकल फ्री नुस्खों को आजमाने का सही तरीका भी सुझाती हैं। हाल ही में रेखा ने लहसुन के स्वस्थ्य लाभों को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने इसके सेवन का सही तरीका भी बताया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कौन-सा लहसुन सेहत के लिए फायदेमंद है- छोटे साइज वाला या बड़े? आइए जानते हैं….


आयुर्वेदिक औषधि है लहसुन
त्रिवेंद्रम स्थित आचार्य पंचकर्म हॉस्पिटल की डॉ. रेखा अपने पोस्ट में लिखती हैं, अगर आप लहसुन नहीं खाते हैं तो इस पोस्ट को नजरअंदाज करें। लेकिन अगर लहसुन को अपने आहार में लेते हैं तो एक नजर इस पर गौर करें। रेखा आगे लिखती हैं, आयुर्वेद कोई धार्मिक या आध्यात्मिक विज्ञान नहीं है। यह अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए है। इसलिए आयुर्वेद में लहसुन के सेवन की सलाह दी जाती है। यदि आप इसे विस्तार से जानना चाहते हैं – मेरे पास डिटेल में एक पोस्ट है। इसी पोस्ट में वह लहसुन से जुड़े कुछ तथ्यों को बयां करती हैं।
डॉक्टर से जानें लहसुन खाने का सही तरीका
स्वस्थ्यवर्धक है छोटा लहसुन
रेखा लिखती हैं, ‘क्या आप बड़े साइज के लहसुन का सेवन कर रहे हैं? लेकिन छोटे लहसुन की तुलना में बडे़ साइज वाले लहसुन के बहुत कम फायदे हैं।’ डॉक्टर ने छोटी साइज वाले लहसुन कई फायदे बताए हैं।
आयुर्वेद में छोटे साइज के लहसुन के फायदे
-छोटा साइज का लहसुन दिल की सेहत के लिए बहुत अच्छा है।
-छोटा लहसुन के सेवन से आंखों की रोशनी बेहतर रहती है।
-छोटा लहसुन लिवर के लिए अच्छा है।
-बाल भी छोटा लहसुन से घने और शाइनी रहते हैं।
-छोटा लहसुन एज बढ़ाने वाली सेल्स का विकास जल्दी नहीं होने देता है।
-डाइजेस्टिव यानी पाचन संबंधी समस्याएं, वात को शांत करने या फिर पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए छोटा लहसुन बेहतर है।
-चोट से उबरने में भी छोटा लहसुन की डोज बेहतर मानी जाती है।
क्यों नहीं लेना चाहिए बड़े साइज का लहसुन
जैसा कि डॉक्टर बताती हैं कि छोटे साइज वाला लहसुन फायदेमंद है, क्योंकि बड़े साइज वाले गारलिक से आपको कुछ हद तक समस्याएं हो सकती हैं। वहीं, बेंगलुरु स्थित जीवोत्तम आयुर्वेदिक केंद्र के डॉक्टर शरद कुलकर्णी भी मानते हैं कि बड़े साइज वाला लहसुन पित्त दोष को बढ़ा सकता है। उन्होंने पित्त दोष के बढ़ने के कुछ साइड इफेक्ट्स भी बताए हैं।
पित्त दोष के बढ़ने से होने वाली समस्याएं
- पित्त के बढ़ने से बहुत अधिक थकावट महसूस होती है।
- नींद में कमी या कहें अनिद्रा का शिकार हो जाते हैं।
- शरीर में जलन होने लगती है।
- शरीर का तापमान बढ़ जाता है और अधिक गर्मी सताने लगती है।
- बॉडी में ज्यादा पसीना आता है और अंगों से बदबू आने लगती है।
- पित्त बढ़ने से स्किन के कलर में भी बदलाव आता है।




सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440