समाचार सच, हल्द्वानी । देवभूमि युवा व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष रविन्द्र बाली द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए अपने क्षेत्र में सेनेटाइजर करने का कार्य किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपनी रक्षा स्वयं ही करनी पड़ेगी और अब कोई बार-बार समझाने नहीं आयेगा। शासन प्रशासन द्वारा भी कई बार वार्ता के जरिए लोगों को सचेत किया जा चुका है कि लेकिन फिर भी लोग समझ नहीं रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेहद जरूरी कार्य होने पर भी चेहरे पर मास्क तथा सामाजिक दूरी बनाकर ही सामान खरीदने का प्रयास करें तथा भीड़ – भाड़ वाले क्षेत्र में न जायें तथा लोग अपने तथा अपने परिवार की सुरक्षा स्वयं ही निर्धारित करें।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


