गर्मी में शरीर को ठंडक देता है अनानास जानिए गुणों से भरपूर है

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। अनानास एक ऐसा फल है, जिसे हर कोई खाना पसंद करता है। गर्मी और बारिश के मौसम में अधिक मिलने वाला अनानास कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अनानास में विटामिन सी अधिक होता है, ऐसे में आप कोरोना काल में अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इस फल का सेवन कर सकते हैं। इस फल की तासीर ठंडी होती है, ऐसे में गर्मी के मौसम में इस फल को खाने या जूस पीने से शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है। इसमें मौजूद अन्य पोषक तत्वों की बात करें, तो यह बीटा-कैरोटिन, फॉस्फोरस, पोटैशियम, फॉलिक एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम से भरपूर होता है, साथ ही इसमें वसा की मात्रा कम होती है।

अनानास जितना फायदेमंद होता है, उतना ही अधिक लाभदायक अनानास का जूस पीना होता है। इसके जूस में मौजूद एंजाइम्स प्रोटीन को शरीर में पचाने में मदद करते हैं। इस जूस में ना तो कैलोरी होती है और ना ही फैट। ऐसे में जिन लोगों को वजन घटाने के दौरान फिट रहने के लिए फलों का जूस पीना है, वे अनानास का जूस पी सकते हैं। जानिए, अनानास के जूस पीने के अन्य लाभ क्या हो सकते हैं।

अनानास का जूस पीने के सेहत लाभ

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 5 नवम्बर 2026, गुरुवार | रमा एकादशी आज, लक्ष्मी-नारायण की पूजा से सुख-समृद्धि की कामना, जानिए पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

अर्थराइटिस का दर्द होता है कम
अर्थराइटिस की समस्या परेशान करती है, तो अनानास के जूस को पीना शुरू कर दें। इसमें मौजूद विटामिन ए और बीटा-कैरोटिन अर्थराइटिस की तकलीफ को कम करते हैं। एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व सूजन और दर्द को कम करता है।

पेट से जुड़ी समस्या होती है कम
यदि आपको गर्मी में डायरिया या पेट दर्द की समस्या परेशान करती है, तो आप अनानास का जूस पी सकते हैं। यह पाचन प्रणाली को बूस्ट करता है। कब्ज की समस्या से भी आप छुटकारा पा सकते हैं। एक गिलास अनानास का जूस पीने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। साथ ही ब्लोटिंग, कब्ज से भी छुटकारा मिलता है।

हड्डियां होती है मजबूत
दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए पाइनएप्पल जूस का सेवन करना एक बेहतर तरीका है। चूंकि, इस जूस में कैल्शियम, मैगनीज अधिक होता है, ऐसे में ये दांतों और हड्डियों को मजबूती देता है। यदि आपको दांतों और हड्डियों में दर्दया फिर सूजन की समस्या रहती है, तो अनानास का जूस जरूर पिएं।

यह भी पढ़ें -   त्योहारों से पहले पशुपालकों की चमकी किस्मत, छह दुग्ध समितियों में बांटे गए 42.46 लाख रुपये के बोनस

हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहतर
चूंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी आदि होता है, जो कार्डियोवैस्कुलर डिजीज से आपको बचाते हैं। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें डाइट में अनानास का जूस जरूर शामिल करना चाहिए। हार्ट डिजीज के खतरे को कम कर सकते हैं।

स्किन के लिए फायदेमंद
त्वचा से संबंधित समस्याओं से परेशान हैं, तो अनानास खाएं या इसका जूस पिएं। मुंहासों के साथ ही इससे होने वाले दाग-धब्बों को भी कम करता है। अनानास जूस में मौजूद पोषक तत्व स्किन से डेड सेल्स को कम करते हैं, जिससे त्वचा पर निखार आता है।

आंखों के लिए बेस्ट
विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर अनानास का जूस आंखों की समस्याओं को दूर करता है। बच्चों को इसका जूस जरूर पिलाएं, इससे उनकी आंखों की रोशनी कम उम्र में ही कमजोर नहीं पड़ेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440