काले अंगूर खाने के फायदे: पोषक तत्वों का खजाना हैं काले अंगूर, कैंसर, डायबिटीज सहित 8 रोगों से लड़ने में सहायक

खबर शेयर करें

Benefits of eating black grapes: Black grapes are a treasure of nutrients, helpful in fighting 8 diseases including cancer, diabetes

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। काले रंग के अंगूर तो आप सभी ने देखे ही होंगे। ये स्वाद में तो मीठे होते ही हैं, सेहत के लिए तो ये किसी वरदान से कम नहीं होते हैं। अंगूर में कई प्रकार की बीमारियों से लड़ने की शक्ति देता है।

काले अंगूर का रोजाना सेवन न केवल आपके मोटापे को कम करने में बल्कि डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारियां, त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।

काले अंगूर के पोषक तत्व
इसमें मौजूद ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व व्यक्ति को कई बीमारियों से दूर रखता है। काले अंगूर में ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मददगार साबित होते हैं।

काले अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हार्ट अटैक, रक्त का थक्का जमने जैसी समस्याओं से बचाता है। दिल की बीमारियों से लड़ने में काला अंगूर बहुत फायदेमंद होता है।

दिल को रखता है स्वस्थ
एक अध्ययन से पता चलता है कि काले अंगूरों का सेवन मेटाबॉलिक सिंड्रोम से संबंधित अंग क्षति से बचा सकता है। मेटाबोलिक सिंड्रोम एक साथ होने वाली स्थितियों का एक समूह है, इसमें रक्तचाप में वृद्धि, उच्च रक्त शर्करा का स्तर, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड ट्राइग्लिसराइड्स में वृद्धि, हृदय रोग और स्ट्रोक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -   कालाढूंगी में सड़क पर स्कूली बच्चों की मारपीट का वीडियो वायरल, एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई

वजन घटाने में सहायक
काले अंगूर का नियमित रूप से सेवन करने में मदद मिलती है। वजन कम करने की इच्छा रखने वाले लोगों को काले अंगूर जरूर खाना चाहिए। काला अंगूर खून में कोलेस्ट्रॉल निर्माण को रोककर वजन बढ़ने जैसी अन्य समस्याओं से भी बचाता है।

दृष्टि में सुधार
काले अंगूर में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन होते हैं, जो कैरोटिनॉइड होते हैं, जो अच्छी दृष्टि बनाए रखने में मदद करने के लिए जाने जाते हैं। इस बात का दावा फ्री रेडिकल बायोलॉजी एंड मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन में किया गया है।

याददाश्त को करता है बेहतर
काले अंगूर को खाने से व्यक्ति की एकाग्रता और याददाश्त भी बढ़ती है। केवल यही नहीं काले अंगूर खाने से दिमागी गतिविधियां ठीक होकर माइग्रेन जैसी बीमारी से भी मुक्ति मिल सकती है।

कैंसर से बचाव में मददगार
अंगूर का रस एंटी-म्यूटाजेनिक और एंटीऑक्सिडेंट गुणों का भंडार है. यह ब्रेस्ट कैंसर सहित सभी प्रकार के कैंसर से निपटने में बहुत प्रभावी हैं। यौगिक रेसवेराट्रोल एंटी-ऑक्सीडेंट और कुछ तत्वों का एक समृद्ध स्रोत है जो कैंसर कोशिकाओं के ऊर्जा स्रोत को नष्ट करने में सक्षम हैं।

यह भी पढ़ें -   खटीमा में 8 करोड़ की लागत से बनी गौशाला का लोकार्पण, सीएम धामी ने किया शुभारंभ; विस्तार के लिए 1.5 करोड़ की घोषणा

डायबिटीज कंट्रोल करने में सहायक
काले अंगूरों का सेवन करने से डायबिटीज से निजात मिल सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि काले अंगूरों में रेसवार्टल नाम का पदार्थ मौजूद होता है जो खून में इंसुलिन का स्तर बढ़ाकर शरीर में शुगर की मात्रा को संतुलित रखने में सहायता करता है।

बालों के लिए फायदेमंद
अगर आपको भी बालों से जुड़ी कोई भी समस्या है तो काले अंगूर का सेवन करें। इसमें विटामिन ई होता है जोकि बालों की सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन ई बालों से जुड़ी परेशानियां जैसे-रूसी, बालों का गिरना या सफेद होना ठीक करता है। इसके सेवन से स्कैल्प को मजबूती मिलती है और बाल घने, मुलायम और मजबूत होते हैं।

इन्फेक्शन से बचाने में मददगार
काले अंगूर में रेसवेरॉटल बैक्टीरिया और फंगस को मारने वाले पदार्थ पाए जाते जो इनसे बचने के लिए हमारी मदद करता है। इसमें पोलिया और हर्प्स जैसी बीमारियों से लड़ने में काफी सहायता मिलती है। काले अंगूरों में वायरस से लड़ने की क्षमता अधिक पाई जाती है। इसमें फेफड़ों में नमी बढ़ा कर अस्थमा भी ठीक करने की शक्ति होती है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440