कॉफी कुछ लोगों के लिए काफी नुकसानदेह हो सकती है जैसे डिप्रेशन के मरीजों को भूलकर भी नहीं पीनी चाहिए, बढ़ सकती है समस्या

खबर शेयर करें

Coffee can be very harmful for some people, such as depression patients should not drink even by mistake, the problem may increase.

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। कॉफी कुछ लोगों के लाइफस्टाइल का हिस्सा होती है। लोग अकसर कॉफी का सेवन सुबह नाश्ते में करते हैं या फिर ऑफिस के दौरान करते हैं, ताकि आलस ना आए और काम बिना किसी अड़चन के हो सके। कुछ लोग जिम से पहले ब्लैक कॉफी पीना पसंद करते हैं। ऐसा माना जाता है कि कॉफी अटेंशन पावर को बढ़ा देती है, जिससे काम बिना आलस के हो जाता है। लेकिन आपको बता दें कॉफी कुछ लोगों के लिए काफी नुकसानदेह हो सकती है। अगर नहीं पता, तो आज हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं कॉफी पीने से होने वाले नुकसान (Disadvantages of drinking coffee) …..

डिप्रेशन 
जिन लोगों को डिप्रेशन की समस्या है उन्हें कॉफी नहीं पीनी चाहिए। ये कंडीशन को और ज्यादा खराब कर सकती है। वहीं सिजोफ्रेनिया पेशेंट्स (schizophrenia patients) के लिए भी कॉफी घातक मानी जाती है।

यह भी पढ़ें -   जंगल में भालू ने महिला पर किया जानलेवा हमला, रामनगर अस्पताल पहुंचते ही 52 वर्षीय मंजू देवी की मौत

हाई बीपी वाले
वहीं जिन लोगों का पल्स रेट तेजी से बढ़ता है, उन लोगों को भी कॉफी नहीं पीनी चाहिए। कॉफी तेजी से बीपी औप पल्स बढ़ाने का काम करती है।

डायबिटीज के मरीज
ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों को डायबिटीज है, उन्हें कॉफी नहीं पीनी चाहिए।अगर आप चाय का सेवन करते हैं तो उसे भी काफी कम कर दें।

डायरिया
अगर आप डायरिया की समस्या का शिकर है तो ज्यादा कॉफी के सेवन से बचें। यह दस्तों को और बढ़ा देती है।

यह भी पढ़ें -   हरिद्वार में हरीश रावत का शक्ति प्रदर्शन, नीतीश पर ‘पलटूराम’ टिप्पणी से लेकर BJP पर निशाना

हाई ब्लड प्रेशर
अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आप कॉफी के सेवन से बचें। यह तेजी से बीपी बढ़ाती है, जिसकी वजह से हार्ट पर काफी जोर पड़ता है।

पाचन तंत्र की समस्या
वहीं अगर आप पाचन तंत्र कि किसी समस्या से पीड़ित है तब तो आप कॉफी को बिल्कुल ना छुएं। यह डाइजेशन को और ज्यादा खराब करती है। कुछ लोगों को कॉफी पीने के बाद कब्ज और दस्तों की शिकायत हो जाती है।

इन बातों का भी रखें खास ख्याल
अगर आप रोजाना कॉफी पीने वाले हैं तो कोशिश करें कि इसकी मात्रा को कम करें। इसके अलावा रात को सोने से तीन घंटा पहले कॉफी का सेवन बिल्कुल ना करें। ध्यान रहे कॉफी में कैफीन पाया जाता है, जो कोल्ड ड्रिंक्स, चाय और एनर्जी ड्रिंक्स में भी होता है।
 

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440