सपने में सांप के डसने का क्या होता है मतलब, जान कर रह जाएंगे हैरान

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। सपने में दिखाई देने वाली चीजों का कभी कभी हमारे भविष्य में होने वाली शुभ – अशुभ घटनाओं का संकेत होती हैं। ज्योतिष शास्त्र में सांपों से जुड़ा एक खतरनाक योग का भी वर्णन किया गया है जिसे कालसर्प दोष के नाम से जाना जाता है।

कुंडली में यह योग दो पाप ग्रह राहु और केतु से बनता है। मान्यता है कि जिस व्यक्ति की कुंडली में ये खतरनाक अशुभ योग बनता है उसका जीवन संघर्ष, परेशानियों से घिरा रहता है। इन्हें सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है। सपने में या फिर असलियत में सांप दिखाई दें या फिर सांप हमला करें तो इसे भी इस योग से कभी-कभी जोड़कर देखा जाता है। स्वप्नशास्त्र के अनुसार सांप का सपने में दिखाई देना शुभ और अशुभ दोनों बताया गया है।

यह भी पढ़ें -   UGC के नए इक्विटी नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, 2012 का ढांचा ही रहेगा लागू, अगली सुनवाई 19 मार्च को

बड़ी संख्या में सांप का दिखाई देना – सपने में यदि बहुत सारे सांप दिखाई देते हैं, तो सपने का मतलब अशुभ होता है। ऐसे में इस तरह का सपना देखना भविष्य में परेशानियां आने का संकेत देता है। वहीं, अगर आपको सपने में सांप दिखाई दे रहा है, और वे आपका पीछा कर रहा है और आप घबराए हुए हैं, तो इसका मतलब है कि आप किसी चीज को लेकर डरे हुए हैं। सपने में इस तरह का सपना देखना भी अशुभ ही माना जाता है।

सांप का डसना – अगर सपने में सांप आप को डस लेता है, तो ये सपना गंभीर रोग होने का संकेत देता है. अगर आप सपने में ऐसा कुछ देखते हैं, तो आप सतर्क हो जाएं। वहीं, अगर आप सपने में मरा हुआ सांप देखते हैं, तो सपने का मतलब है कि आपने राहु दोष से उत्पन्न हो रहे सभी कष्ट झेल रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   अधिकमास ज्येष्ठ माह 2026: नवसंवत्सर में इस बार करीब दो माह के ज्येष्ठ मास का संयोग तीन वर्षों के बाद आया है

सांप के दांत देखना – सपने में सांप के दांतों का दिखना भी अशुभ माना जाता है। अगर आप सपने में ऐसा कुछ देख रहे हैं, तो आपको किसी से धोखा मिल सकता है। सपने में सांप के दांत नुकसान पहुंचाने का भी संकेत देता है।

सांप और नेवले का झगड़ना – सपने में सांप और नेवले की लड़ाई आपको किसी कानूनी मामलों में पड़ने का संकेत देता है। इसका मतलब है कि आप किसी कोर्ट कचहरे के चक्कर में पड़ने वाले हैं।

सफेद सांप का दिखाई देना – सपने में सफेद या सुनहरा सांप दिखाई दे तो इसका मतलब है आपकी किस्मत बदलने वाली है। वहीं, अगर बार-बार आपको सपने में सांप दिखाई देते हैं, तो इसका मतलब है कि आपको पितृदोष हो सकता है। इसके अलावा, अगर सांप बिल में जाते दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आपको अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। सांप फन फैलाए दिखाई दे तो आपको संपत्ति की प्राप्ति होगी।

Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440