सुबह खाली पेट खाएं भीगे चने और कुछ ही दिन में देखें हैरान कर देने वाले फायदे

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। चना हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि अगर आप रोजाना एक मुट्ठी चने का सेवन करते हैं तो शरीर से जुड़ी जितनी भी छोटी-बड़ी बीमारी है हमेशा के लिए दूर हो जाएगी। आज हम आपको बताते हैं कि भीगे चने के क्या फायदे होते हैं? आपको बता दें कि भीगे चने में प्रोटीन, कार्बाेहायड्रेट, फैट्स, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, विटामिन्स पाए जाते हैं। भीगे चने खाने के कई फायदे हैं, इस खाने से दिमाग तेज़ होता है, खून साफ होता है जिससे चेहरे पर भी निखार आता है।

भीगे चने खाने के फायदे –
मोटापा से निजात – मोटापे से निजात पाने में भी ये काफी सहयोगी साबित होता है। ऐसे में भीगे चने खाने से होने वाले फायदों के बारे में जानना आपके लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है।

इम्युनिटी पॉवर बढ़ाती है – अगर आप भी अपनी कमज़ोर इम्युनिटी के कारण जल्दी-जल्दी बीमार होने से तंग आ चुके हैं तो भीगे चने खाना शुरू कर दीजिये। शरीर को सबसे ज़्यादा पोषण भीगे काले चनों से मिलता है। चने में विटामिन्स के अलावा क्लोरोफिल और फास्फोरस जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं जो शरीर से बीमारियों को दूर रखते हैं। अपनी इम्युनिटी बढ़ाने के लिए रोज़ सुबह दो मुट्ठी भीगे चने खाइये और इसका शरीर पर पड़ने वाला असर आप बहुत जल्द देख पाएंगे।

यह भी पढ़ें -   गंगोत्री हाईवे पर मौत का मंजर! गहरी खाई में गिरकर नदी में समाई इनोवा, चार शव बरामद, कई के लापता होने की आशंका

पेट की समस्याओं से निजात – पेट की समस्याएं हर बीमारी की जड़ होती हैं। ऐसे में पेट दर्द और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए चनों को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दीजिये और सुबह चनों को पानी से अलग करके, इसमें अदरक, जीरा और नमक मिलाकर खाइये।

डायबिटीज में राहत – अगर आपको डायबिटीज है और आप इसे ठीक करना चाहते हैं तो इसके लिए भीगे चने खाना शुरू कर दीजिये। 25 ग्राम काले चनों को रात में भिगोइये और इन्हें सुबह खाली पेट खाना शुरू कर दीजिये। ऐसा करने से डायबिटीज दूर हो जाएगी लेकिन ऐसा करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श ज़रूर लें।

यह भी पढ़ें -   मुकेश बोरा का नेतृत्व, नैनीताल दुग्ध संघ की उपलब्धि और प्रदेश में पहला स्थान

शरीर में एनर्जी बढ़ाये – अगर आप अक्सर थकान महसूस करते हैं और शरीर में एनर्जी की कमी महसूस करते हैं तो इसके लिए भीगे चनों में नींबू, अदरक के टुकड़े, नमक और काली मिर्च डालकर सुबह नाश्ते में खाएं। ऐसा करने से आपके शरीर की ताकत बढ़ेगी और आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे।

पुरुषों के लिए भी काफी फायदेमंद – पुरुषों की कमजोरी से जुड़ी समस्याओं का आसान सा उपाय है सुबह खाली पेट काले चने खाना। इसके लिए चीनी के बर्तन में चनों को रातभर के लिए भिगोकर रख दें और सुबह चनों को चबा-चबाकर खाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440